Saturday, May 16 2026 | Time 10:18 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


देवनानी की रक्षा बंधन, आदिवासी एवं संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं

जयपुर, 08 अगस्त (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रक्षा बंधन पर्व , आदिवासी एवं संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट बंधन, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक एकता, स्नेह और रक्षा के संकल्प का भी है। वर्तमान में आपसी भाईचारे को और सुदृढ़ करने तथा समाज में समानता, सुरक्षा और सम्मान के भाव को आगे बढ़ाने में इस पर्व की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन, सनातन संस्कृति में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। रक्षा बंधन का यह पर्व सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और परस्पर स्नेह का संदेश देता है। रिश्तों की मिठास ही हमारी संस्कृति की असली पहचान है। इससे समाज में आपसी प्रेम और मानवीय भावना को प्रोत्साहन मिलता है। श्री देवनानी ने कहा कि रक्षा बंधन केवल एक त्योहार नहीं बल्कि यह हमारे सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का माध्यम है। रक्षा बंधन का त्योहार एक सामंजस्यपूर्ण सामाजिक जीवन की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह व्यक्ति के दृष्टिकोण को अपने परिवार की सीमाओं से परे, पूरी पृथ्वी (वसुधा) को एक परिवार के रूप में भी साकार करता है।
श्री देवनानी ने कहा कि रक्षा बंधन प्रेम, देखभाल और सम्मान के बेजोड़ बंधन का प्रतीक है। व्यापक परिप्रेक्ष्य में रक्षाबंधन सार्वभौमिक भाईचारे का एक अंतर्निहित संदेश देता है।
श्री देवनानी ने विश्व आदिवासी दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वभर में आदिवासी समुदायाँ के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है। हमें उनके विकास और सम्मान को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। विश्व आदिवासी दिवस न केवल एक उत्सव है, बल्कि यह हमें यह स्मरण कराता है कि हमारी सांस्कृतिक विविधता में ही हमारी असली शक्ति है। जनजातीय समाज का संरक्षण, उनका सशक्तिकरण और परंपरागत ज्ञान आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें आदिवासी समुदायों के महत्व को याद दिलाता है।
इसी तरह उन्होंने श्रावण मास की पूर्णिमा और संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृत दिवस का उ‌द्देश्य भारत की प्राचीनतम और वैज्ञानिक भाषा संस्कृत के प्रति जनजागरण, सम्मान और अभ्यास को प्रोत्साहित करना है। श्रावण पूर्णिमा का दिन संस्कृत दिवस के लिए विशेष महत्व रखता है।
श्री देवनानी ने कहा कि संस्कृत की सरलता, स्पष्टता एवं वैज्ञानिकता इसे विश्व की विशिष्ट भाषाओं में स्थान दिलाती है। संस्कृत केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि भारत की ज्ञान परंपरा, दर्शन, विज्ञान और संस्कृति की मूल आत्मा है। इसे संरक्षित रखना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्कृत, भारत की प्राचीनतम भाषा है। यह भाषा भारतीय संस्कृति, साहित्य, दर्शन, और विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। संस्कृत दिवस का मुख्य उ‌द्देश्य संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और इसके अध्ययन को बढ़ावा देना है। यह दिवस प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को याद करने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए भी संस्कृत दिवस प्रेरित करता है। श्री देवनानी ने कहा कि देश में ही नहीं, विदेशों में भी संस्कृत उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
जोरा
वार्ता
More News

पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

16 May 2026 | 12:05 AM

बारां, 15 मई (वार्ता) राजस्थान के बारां में पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित चार मूर्ति चौराहे पर जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। .

see more..

किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

16 May 2026 | 12:04 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत (संख्या-01) ने एक किशोरी का अपहरण करके उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त ऋषि उर्फ हरीश को किशोरी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर कुल एक लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार हनुमानगढ़ टाऊन थाना क्षेत्र में मार्च 2021 में अभियुक्त ऋषि किशोरी का अपहरण करके ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता.

see more..

पोस्त और अफीम के दो तस्करों को 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा

16 May 2026 | 12:03 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत ने पोस्त और अफीम की तस्करी के दो आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। .

see more..

कोटा के एमबीएस अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद बवाल

16 May 2026 | 12:01 AM

कोटा, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। .

see more..

पचास लाख की नकदी लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

15 May 2026 | 10:45 PM

चित्तौड़गढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले महीने बस से उतारकर एक यात्री से पचास लाख रुपये की नकदी लूटने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके नकदी बरामद की है।.

see more..