Saturday, Jun 6 2026 | Time 13:40 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


क्यूबा की लीह रेयास ने जीता मिस टीन अर्थ 2025 का ताज

जयपुर 10 अगस्त (वार्ता) भारत की मेजमानी में
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस टीन अर्थ-2025 प्रतियोगिता में क्यूबा की लीह रेयास ने फाइनल मुकाबला जीतकर ताज जीता है।
शनिवार रात यहां जी स्टूडियो में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया जिसमें 11 देशों की प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह बनाई। जिसमें भारत, कंबोडिया, क्यूबा, नेपाल, स्पेन, नीदरलैण्ड, वियतनाम, कनाडा, मेक्सिको, फिलीपींस और श्रीलंका शामिल था। फाइनल में क्यूबा की लीह रेयास ने अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ताज पर अपना कब्जा जमाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड से की गई जिसमें तमाम देशों की प्रतिभागियों ने अपने अपने देश की सुंदरता, संस्कृति और पर्यावरणीय जागरूकता की थीम पर अपने-अपने देश की विरासत, लोककला और पहचान को अनूठे अंदाज़ में प्रस्तुत किया। मिस टीन अर्थ 2025 के मंच ने अपने बहुप्रतीक्षित नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड का भव्य आयोजन किया। उसके बाद ओपेनिंग राउंड , क्वेश्चन आंसरिंग एवं कई राउंड के बाद क्यूबा की लीह रेयास ने मिस टीन अर्थ 2025 की ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया जबकि दूसरे स्थान पर कनाडा की मिशा रही।
लीह रेयास ने तमाम जज एवं प्रशंसकों के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए प्रत्येक प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें खिताब हासिल करने में सफलता मिली और ये एक इतिहास बन गया। सर पर ताज आते ही लीह रेयास भावुक हो गई और कहा "मैं यह ट्रॉफी अपने देशवासियों को सपर्पित करती हूं।"
प्रतियोगिता में अन्य विशेष खिताब भी दिए गए जिनमें मिस पॉपुलर का खिताब क्यूबा, बेस्ट इन स्विम शूट का भारत, बेस्ट ब्यूटीफुल स्किन का वियतनाम, टॉप मॉडल का मेक्सिको, बेस्ट इन ईवनिंग गाउन का नेपाल एवं बेस्ट इन रैम्प वॉक का फिलीपींस को दिया गया।
टॉप छह में फिलीपींस, नेपाल, क्यूबा, मेक्सिको, स्पेन और कनाडा की प्रतिभागी शामिल रही वहीं फाइनल राउंड में दूसरे स्थान पर कनाडा की मिशा, सेकेंड रनर अप फिलीपींस की मेरिडिथ बोबाडिला, थर्ड रनर अप स्पेन की सोफिया लोरेंटे एवं फोर्थ रनरअप मेक्सिको की जोहाना गोंजालेज रही।
कार्यक्रम में ग्लैमानंद ग्रुप के डायरेक्टर निशांत आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, भारत 24 टीवी चैनल के निदेशक डा जगदीश चंद्रा और दुनिया भर से आए लगभग पांच सौ प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन के दौरान घोषणा की गई कि अगले सप्ताह देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ग्रैंड फिनाले भी जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक ग्लैम आनंद ग्रुप के चेयरमैन एवं मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने कहा " यह कार्यक्रम भारत मे बढ़ते वैश्विक प्रभाव का नतीजा है। आज हम अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजवानी कर करे हैं हमारे लिए गर्व की बात है। मिस टीन अर्थ दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और चर्चित किशोर ब्यूटी पेजेंट है। इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्व स्तर पर अपनी भव्यता और उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली प्रतियोगी अक्सर प्रतिष्ठित ब्यूटी क्वीन्स के रूप में उभरती हैं।"
श्री आनंद ने कहा कि ग्लैमानंद ग्रुप राष्ट्रीय ए्वं अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई ब्यूटी पेजेंट की मेजवानी कर रहा है जो वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लीह रेयास की इस ऐतिहासिक जीत ने क्यूबा को गर्व से भर दिया है।
जोरा
वार्ता
More News

भजनलाल ने खारी का लाम्बा गांव में की सुबह की सैर एवं जनसंवाद

06 Jun 2026 | 1:20 PM

भीलवाड़ा, 06 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को गांव में सुबह की सैर की और जनसंवाद किया। .

see more..

कोटा में चंद्रसेल मठ के महंत की हत्या

06 Jun 2026 | 1:16 PM

कोटा, 06 जून (वार्ता) राजस्थान में कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चंद्रेसल मठ में शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने मठ के महंत देवानंद महाराज धारदार हथियारों से हत्या कर दी।.

see more..

असम राइफल्स ने की दिव्यांग पूर्व सैनिक और उनकी बेटी की मदद

06 Jun 2026 | 1:12 PM

जयपुर 06 जून (वार्ता) असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए राजस्थान के सीकर निवासी दिव्यांग पूर्व सैनिक राइफलमैन राजपाल को एक विशेष रूप से तैयार की गई स्कूटी प्रदान की हैं।.

see more..

चीता केपी-3 के बयाना के बंध बारैठा में पहुंचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त

06 Jun 2026 | 11:39 AM

भरतपुर, 06 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के कूनो से निकल कर राजस्थान में करौली एवं धौलपुर के बीहड़ों में भटकने के बाद भरतपुर के बयाना के बंध बारैठा में पहुंचे चीता केपी-3 के शुक्रवार देर रात सिकंदरा गांव के पास पहाड़ियों में आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। .

see more..

नहरों में पानी नहीं छोड़ा तो रेल मार्ग अवरुद्ध करेगी किसान महापंचायत

06 Jun 2026 | 11:17 AM

भरतपुर, 06 जून (वार्ता) राजस्थान के करौली में किसान महापंचायत में पांचना बांध से सिंचित क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग नहीं माने जाने पर 28 जून को दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग अवरुद्ध करने का फैसला किया गया है। .

see more..