Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:52 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


दुष्कर्म के दौरान युवती की मौत पर कीर समाज ने किया प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़ 11 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गत दिनों एक युवती की दुष्कर्म के दौरान हुई मौत के मामले में हरिवंश कीर समाज प्रदेश समिति के नेतृत्व में सोमवार को सैंकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार को पीड़ित परिवार एवं समाज जनों ने कीरखेड़ा सर्कल से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोधियों को फांसी की सजा दो माया को इंसाफ के नारे लगाते हुए पैदल रैली निकाली और मानव श्रृंखला बनाकर सड़क जाम करके जमकर प्रदर्शन किया।
बाद में उनके प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 11वीं कक्षा में अध्ययनरत स्कूली छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या से समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलवाई जाए।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता
More News

रेलवे स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच होगी

13 Jun 2026 | 8:24 PM

कोटा, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए देशभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच करायी जायेगी। .

see more..

इंटक संगठन ने उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

13 Jun 2026 | 7:39 PM

हनुमानगढ़, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ में बिजली घर मजदूर यूनियन (इंटक) शाखा हनुमानगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त देवेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों के साथ हो रहे शोषण से अवगत कराया।.

see more..

राठौड़ एवं अजेय ने पूनियां को दी शुभकामनाएं

13 Jun 2026 | 7:34 PM

जयपुर 13 जून (वार्ता) राजस्थान से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ सतीश पूनियां को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। .

see more..

कार का एयरबैग नहीं खुला, निर्माता कंपनी को देना होगा 40 लाख रुपए का मुआवजा

13 Jun 2026 | 7:18 PM

जयपुर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर-प्रथम ने सड़क दुर्घटना में एयरबैग नहीं खुलने पर महिला कार चालक की मौत होने से जुड़े मामले में विपक्षी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का सेवादोष मानते हुए सवा लाख रुपए के जुर्माने सहित आश्रितों को क्षतिपूर्ति की मद में 40 लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिया है।.

see more..

दो बसों की भिड़ंत में तीन बुजुर्गाें की मौत, कई घायल

13 Jun 2026 | 7:17 PM

भरतपुर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के बयाना क्षेत्र से गंगास्नान के लिए उत्तरप्रदेश के सोरोंजी के लिए जा रहे एक ही परिवार के श्रद्धालुओं की लोक परिवहन बस के शनिवार को कासगंज में उत्तरप्रदेश परिवहन की बस से टकराने से एक महिला सहित तीन बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि कई घायल हाे गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 11 बजे परिवार के 40 लोग बस से सोरोंजी के लिए रवाना हुए थे। बस में सवार परिवार के अधिकतर लोग हादसे में घायल हुए हैं।.

see more..