Sunday, Mar 15 2026 | Time 19:46 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भादरा राजकीय महाविद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र में किया जायेगा क्रमोन्नत-बैरवा

जयपुर 03 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री डा प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ जिले के भादरा राजकीय महाविद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र में प्राथमिकता के आधार पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत किया जायेगा।
राजकीय महाविद्यालयों का क्रमोन्नयन विद्यार्थियों की संख्या एवं आवश्यकता को देखते हुए किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में प्राथमिकता के आधार पर हनुमानगढ़ जिले के भादरा राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत किया जायेगा।
डा बैरवा प्रश्नकाल में विधायक संजीव कुमार के इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले श्री कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में डा बैरवा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय भादरा को स्नातक से स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव विभागीय स्तर पर विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रमोन्नत करने का कोई मापदंड नहीं हैं और बच्चों की संख्या के आधार पर क्रमोन्नत किया जाता है।
इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ऐसा तो नहीं हैं कि क्रमोन्नत करने के लिए कोई मापदंड नहीं हैं।
इससे पहले श्री कुमार भादरा में सैकड़ों बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता हैं ऐसे में इस महाविद्यालय को शीघ्र क्रमोन्नत किया जाए।
जोरा
वार्ता
More News

दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

15 Mar 2026 | 6:48 PM

उदयपुर, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए 51 दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 51जोड़े विवाह बंधन में बंध गए।सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों में 25 दिव्यांग और 26 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं।.

see more..

चित्तौड़गढ़ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रतीक है : योगी

15 Mar 2026 | 6:04 PM

चित्तौड़गढ़, 15 मार्च (वार्ता) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ का दुर्ग केवल पत्थरों का नहीं है, बल्कि यह भारत की अस्मिता का प्रतीक है, जो हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।.

see more..

भरतपुर में विकसित राजस्थान रन आयोजित

15 Mar 2026 | 6:00 PM

भरतपुर, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान दिवस के अवसर पर भरतपुर में रविवार को 'विकसित राजस्थान रन' का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली चौबुर्जा होते हुए किशोरी महल प्लाजा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।.

see more..

हनुमानगढ़ में बम धमाकों की साजिश का आरोपी अली अकबर गिरफ्तार

15 Mar 2026 | 6:00 PM

अजमेर, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ में श्रंखलाबद्ध बम धमाकों की साजिश के आरोपी अली अकबर को सुरक्षा एजेंसियों ने अजमेर के देहली गेट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।.

see more..

विधायक भाया ने अंता विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

15 Mar 2026 | 5:56 PM

बारां, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में बारां के अंता से विधानसभा उप चुनाव में विधायक चुने जाने के पश्चात प्रमोद जैन भाया ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करने के लिए दौरा किया।.

see more..