Sunday, Mar 15 2026 | Time 19:18 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बहरोड़ में मांढण आईटीआई के लिए भूमि का आवंटन तथा बर्डोद आईटीआई के लिए भूमि का चिह्निकरण पूरा-राठौड़

जयपुर, 03 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के कौशल नियोजन एवं उद्यमिता मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र बहरोड़ में बर्डोद एवं मांढण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने के लिए बजट घोषणा के तहत मांढण आईटीआई की स्थापना के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है तथा बर्डोद आईटीआई के लिए भूमि का चिह्निकरण कर प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।
कर्नल राठौड़ प्रश्नकाल में विधायक डा जसवंत सिंह यादव के इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय बहरोड़ में केवल एक आईटीआई खोलने के लिए बजट वर्ष 2022-23 में घोषणा की गयी थी, लेकिन भूमि का चिह्निकरण नहीं किया गया। वर्तमान सरकार ने बहुत कम समय में ही चिह्निकरण कर आईटीआई खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जल्द ही बर्डोद में भी भूमि आवंटन का कार्य पूरा हो जायेगा।
डा यादव ने पूछा कि यह काम कब तक कर दिया जायेगा। इस पर श्री राठौड़ ने कहा कि सरकार आते ही मांढण आईआईटी के लिए डेढ़ वर्ष कई स्थान देखे और छह जगह जमीन को अस्वीकार करते हुए सातवीं जगह उचित जगह का चयन किया गया और बर्डोद के लिए भी शीघ्र आवंटन का काम किया जायेगा।
इससे पहले विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कौशल नियोजन एवं उद्यमिता मंत्री ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बर्डोद- कोटपुतली बहरोड बजट घोषणा 2025-26 में स्वीकृत है और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मांढण- बहरोड बजट घोषणा 2022-23 में स्वीकृत है।
उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बर्डोद के लिए भूमि का चिह्निकरण ग्राम बर्डोद के नजदीक ग्राम कारोड़ा में किया गया है। उपखण्ड अधिकारी बहरोड़ के द्वारा ग्राम बर्डोद के नजदीक ग्राम कारोड़ा के आराजी खसरा नम्बर 677 रकबा 1.40 है। किस्म चारागाह में से भूमि आंवटन के नवीन प्रस्ताव जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ को प्रेषित किये हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र बहरोड़ में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मांढण में प्रवेश सत्र 2022-23 से एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बर्डोद में प्रवेश सत्र 2025-26 से संचालित है। उन्होंने यहाँ संचालित व्यवसाय की सूची सदन के पटल पर रखी।
जोरा
वार्ता
More News

दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

15 Mar 2026 | 6:48 PM

उदयपुर, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए 51 दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 51जोड़े विवाह बंधन में बंध गए।सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों में 25 दिव्यांग और 26 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं।.

see more..

चित्तौड़गढ़ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रतीक है : योगी

15 Mar 2026 | 6:04 PM

चित्तौड़गढ़, 15 मार्च (वार्ता) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ का दुर्ग केवल पत्थरों का नहीं है, बल्कि यह भारत की अस्मिता का प्रतीक है, जो हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।.

see more..

भरतपुर में विकसित राजस्थान रन आयोजित

15 Mar 2026 | 6:00 PM

भरतपुर, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान दिवस के अवसर पर भरतपुर में रविवार को 'विकसित राजस्थान रन' का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली चौबुर्जा होते हुए किशोरी महल प्लाजा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।.

see more..

हनुमानगढ़ में बम धमाकों की साजिश का आरोपी अली अकबर गिरफ्तार

15 Mar 2026 | 6:00 PM

अजमेर, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ में श्रंखलाबद्ध बम धमाकों की साजिश के आरोपी अली अकबर को सुरक्षा एजेंसियों ने अजमेर के देहली गेट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।.

see more..

विधायक भाया ने अंता विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

15 Mar 2026 | 5:56 PM

बारां, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में बारां के अंता से विधानसभा उप चुनाव में विधायक चुने जाने के पश्चात प्रमोद जैन भाया ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करने के लिए दौरा किया।.

see more..