Saturday, Jun 13 2026 | Time 12:16 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बाड़मेर में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर, 03 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी बदमाश देवाराम को गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बुधवार को बताया कि देवाराम पर 26 जून को ओसवाल कंपनी के जनरल मैनेजर संतोष बी. नायर को हथियार दिखाकर धमकाने और उनके काम में बाधा डालने का आरोप था। इस घटना के बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर आज देवाराम को गिरफ्तार कर लिया गया ।
सुनील जितेन्द्र
वार्ता
More News

भजनलाल ने देखी 'भारत भाग्य विधाता' फिल्म

12 Jun 2026 | 10:52 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' देखी। .

see more..

राजमार्ग पर कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, युवक घायल

12 Jun 2026 | 10:50 PM

श्रीगंगानगर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।.

see more..

टीईटी से संबंधित शिक्षकों की चिंता के समाधान की केन्द्र सरकार से मांग

12 Jun 2026 | 9:44 PM

जयपुर 12 जून (वार्ता) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शाखा) शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी ) से संबंधित उच्चतम न्यायालय के निर्णय से शिक्षकों के भविष्य को लेकर उत्पन्न चिंता के मामले में केन्द्र सरकार से प्रभावित शिक्षकों को स्थाई राहत प्रदान करने के लिए आगे आने की मांग की हैं। .

see more..

अलवर में घुमंतू समाज का उग्र प्रदर्शन

12 Jun 2026 | 9:40 PM

अलवर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर में घुमंतू-अर्धघुमंतू विमुक्त जाति परिषद (डीएनटी) ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अलवर में प्रदर्शन किया। .

see more..

रावला क्षेत्र में किशोरी ने आत्महत्या की

12 Jun 2026 | 9:38 PM

श्रीगंगानगर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने कीटनाशक दवा का सेवन करके आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चक 3- केएचएम निवासी 15 वर्षीय सरस्वतीदेवी ने बुधवार को खेत में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कीटनाशक दवा का सेवन करने के बाद किशोरी वहीं बैठ गई। उसके परिजनों को पता चला तो वे उसे तुरंत ही अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान सरस्वती की मौत हो गई।
परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिनों से सरस्वती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
सं सुनील
वार्ता.

see more..