Monday, Aug 17 2026 | Time 16:41 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने पर नगरपालिका भीम में कार्मिकों का पदस्थापन-खर्रा

जयपुर 03 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के स्वायत्त शासन मंत्री झाबरमल खर्रा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि नगरपालिका भीम में कार्मिकों के पदस्थापन की प्रक्रिया वित्त विभाग के स्तर पर विचाराधीन है।
उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त होने पर नगरपालिका भीम एवं अन्य नगर पालिकाओं में कार्मिकों का पदस्थापन कर दिया जाएगा।
श्री खर्रा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि नगरपालिका भीम का गठन 10 जुलाई 2023 को किया गया था। वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय पुराने ग्राम पंचायत कार्यालय में ही संचालित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगरपालिका भीम में कोई भी पद स्वीकृत नहीं है। विभिन्न पदों के संबंध में दो मई 2025 को पत्रावली वित्त विभाग को प्रेषित की गई थी। वित्त विभाग द्वारा आपत्ति लगाकर यह पत्रावली विभाग को लौटा दी गई थी। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद पुनः 25 अगस्त, 2025 को वित्त विभाग को प्रेषित की गई एवं वर्तमान में यह पत्रावली वित्त विभाग के स्तर पर विचाराधीन है। वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने पर कार्मिकों का पदस्थापन कर दिया जाएगा।
उन्होंने इससे पहले विधायक हरिसिंह रावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि नवगठित नगर पालिका भीम के कार्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण के संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर पालिका भीम में कोई भी पद स्वीकृत नहीं है। नगरपालिका भीम में राजस्थान नगर पालिका प्रशासनिक एवं तकनीकी सेवा के साथ-साथ अधीनस्थ सेवा के विभिन्न संवर्गों के पद सृजन एवं स्वीकृत करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिनमें अधिशाषी अधिकारी-चतुर्थ- 01, सहायक राजस्व निरीक्षक- 01, कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल)- 01,कनिष्ठ लेखाकार- 01, ठोस कचरा प्रबन्धक-01, वरिष्ठ प्रारूपकार- 01, वरिष्ठ सहायक- 01 एवं कनिष्ठ सहायक- 02 पद सम्मिलित है।
श्री खर्रा ने बताया कि वर्तमान में कार्यव्यवस्था के लिए कृष्ण कुमार छाबा को अधिशाषी अधिकारी-चतुर्थ के पद पर पदस्थापित किया गया है, एवं निकटतम नगर पालिका देवगढ के कनिष्ठ अभियन्ता, वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायक को अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है।जांगिड़
वार्ता
More News

उच्च न्यायालय ने 468 अफसर-कर्मचारियों के तबादलों पर लगाई रोक

17 Aug 2026 | 3:47 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य के विभिन्न विभागों में पिछले दिनों हुए 468 अफसर-कर्मचारियों, शिक्षकों और व्याख्याताओं के तबादलों पर फिलहाल रोक लगा दी है।.

see more..

हनुमानगढ़ जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी करते 13 लोग गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 3:34 PM

हनुमानगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान एक महिला सहित 13 व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सबीना बानो (33) को गिरफ्तार करके उससे 32.07 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। इसी थाना क्षेत्र .

see more..

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र से पहले मंगलवार को होगी सर्वदलीय बैठक

17 Aug 2026 | 3:07 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार से शुरू होने वाले विधानसभा के षष्ठम सत्र के लिए मंगलवार को सर्वदलीय बुलाई हैं। .

see more..

नोहर क्षेत्र का फौजी फिरोजपुर कैंट से रहस्यमय ढंग से

17 Aug 2026 | 3:04 PM

हनुमानगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील क्षेत्र के गांव ललनावास दिखनादा गांव का युवा फौजी मनीष ढाका पिछले 45 दिनों से लापता है। .

see more..

कंटेनर ट्रक के पीछे टकराया, चालक घायल

17 Aug 2026 | 2:58 PM

अलवर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर पुणे से दिल्ली दूध का पाउडर लेकर जा रहा कंटेनर के ट्रक के पीछे टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान कंटेनर चालक शैलेन्द्र (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद एक्सप्रेस-वे का दल मौके पर पहुंचा और उसे एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..