Wednesday, Apr 22 2026 | Time 16:19 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अलवर पुलिस ने करीब 20 करोड़ की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश

अलवर 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे 'ऑपरेशन साइबर संग्राम' के तहत लगभग 20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए ठगी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुुक्रवार को बताया कि इस मामले में गिरोह के सरगना बरकत अली निवासी गोपालगढ़ हाल वैशाली नगर अलवर को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल करके कमीशन पर ठगी को अंजाम देता था।
श्री चौधरी ने बताया कि पुलिस को साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल हो रहे एक संदिग्ध खाते की जानकारी मिली, जिसके बाद जांच में पता चला कि खाताधारक बरकत अली के पास अलग-अलग पतों पर कई पहचान पत्र हैं। वैशाली नगर थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी की टीम ने बरकत अली को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसके किराए के मकान से 17 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, विभिन्न लोगों के हस्ताक्षर वाले चेक, तीन आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो स्वाइप मशीन और दो क्यूआर कोड स्कैनर मिले हैं।
जांच में पता चला है कि बरकत अली के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब 32 साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कुल 19 करोड़ 2 लाख 45 हजार 460 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। बरकत अली एक संगठित गिरोह चलाता था, जो साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था और कमीशन पर ठगी गई रकम निकालता था। पुलिस अब इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
जोरा
वार्ता
More News

पिकअप की चपेट में आने से अधेड़ घायल

22 Apr 2026 | 3:04 PM

भरतपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में बुधवार को नयी सब्जी मंडी क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोकेश सैनी अपने बहनोई के साथ शादी समारोह के लिए सब्जी खरीदने मंडी आया था। सब्जी खरीदने के बाद गाड़ी स्टार्ट करते ही अचानक उसका पैर एक्सीलेटर पर दबा रह गया], जिसकी वजह से बेकाबू पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सामने खड़े वाहनों को टक्कर मारती हुई पेड़ से जा टकराई।.

see more..

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म

22 Apr 2026 | 3:02 PM

भीलवाड़ा, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। .

see more..

राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए होना चाहिए कौशल शिक्षा का उपयोग: बागडे

22 Apr 2026 | 3:00 PM

जयपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि कौशल शिक्षा का उपयोग राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए होना चाहिए। .

see more..

मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान

22 Apr 2026 | 2:54 PM

भरतपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में अशोक विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक बंद मकान में आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। .

see more..

अलवर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, पंप हाउस पर ताला जड़कर धरने पर बैठे लोग

22 Apr 2026 | 2:51 PM

अलवर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी का संकट गहराने .

see more..