Tuesday, Jul 14 2026 | Time 15:04 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राष्ट्रीय जनजाति खाद्य महोत्सव 17 से 19 सितम्बर तक उदयपुर में

उदयपुर, 09 सितम्बर (वार्ता) केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में राजस्थान के उदयपुर में राष्ट्रीय जनजाति खाद्य महोत्सव - 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से शुरू होगा।
तीन दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों में प्रचलित पारंपरिक जनजाति व्यंजनों के लुत्फ लेने का अवसर मिलेगा। माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में होने वाले इस फेस्टिवल में देश भर से करीब 100 पाकिस्तान के कलाकार भाग लेंगे।
संस्थान के निदेशक ओ पी जैन ने मंगलवार को बताया कि खाद्य महोत्सव में महाराष्ट्र के महादेव कोली जनजाति के मासवडी, डांगर भाकरी, कड़क माकरी, केरल से कुरूलिया एवं माविलन जनजाति द्वारा मुलायरी पायसम, मुलायरी ओड़ा, चुक्का, रागी पजन्पुरी का प्रदर्शन किया जायेगा।
इसके अलावा मध्यप्रदेश से बारेला, बेगा, मलासी जनजाति द्वारा लाल ज्वारी के लड्डू, जंगली मौसंबी भाजी, कुटकी भात, जम्मू- कश्मीर से गुज्जर जनजाति द्वारा कद्दू खीर, कुंगी मुकुम बिहार से निरमाला जनजाति द्वारा रागी लड्डू एवं राईस लड्डू का प्रदर्शन होगा।
उन्होंने बताया कि दादर एवं नगर हवेली से माण्डोनी जनजाति द्वारा बेम्बू अचार, नागली रोटी, मोरींगा भाजी, छत्तीसगढ़ से हालना एवं मुरीया जनजाति द्वारा मंडिया रोटी, आमल, चापड़ा चटनी, गुजरात से घोड़िया जनजाति द्वारा नागली से तैयार विभिन्न व्यंजन और राजस्थान के विभिन्न जनजाति बहुल जिलों से भील, मीणा, गरासिया एवं सहरिया जनजाति के पाक कलाकारों द्वाना कुलध की घूघरी, मक्के का खींचड़ा, मक्की राब एवं लापसी, कुआर, किकोड़े की भाजी, बाजरा राब, बाजरी का सोगरा, महुआ के ढेकले, महुआ के लड्डू, पानिया, केर सांगरी (पंचकुटा) इत्यादि व्यंजन तैयार करके पारंपरिक जनजातीय व्यंजन स्टॉल, ऑर्गनिक उत्पादों की प्रदर्शनी की जायेगी।
उन्होंने बताया कि यह महोत्सव भारत की सांस्कृतिक विविधता को उजागर करेगा, साथ ही सांस्कृतिक विविधता को एक सूत्र में पिरोने का मंच भी सिद्ध होगा। इसके अलावा वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी बढ़ावा देगा। इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों से आने वाले पाक कलाकार अपने व्यंजनों के बनाने के तरीके आदि भी दूसरे राज्यों के पाक कलाकारों के साथ साझा करेंगे, जिससे विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं भोजन शैली को आपस में अपनाने का मौका मिलेगा।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

बागडे से पाॅल मर्फी की मुलाकात

14 Jul 2026 | 2:14 PM

जयपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के उच्च-स्तरीय राजनयिक पॉल मर्फी ने मुलाकात की। .

see more..

बागडे ने मालू के निधन पर शोक व्यक्त किया

14 Jul 2026 | 1:40 PM

जयपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।.

see more..

वीणा म्यूजिक के संस्थापक केसरी चंद्र मालू का निधन

14 Jul 2026 | 1:39 PM

जयपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति और वीणा म्यूजिक (वीणा कैसेट्स) के संस्थापक केसरी चंद्र मालू का सोमवार देर रात यहां ह्रदयाघात से निधन हो गया। .

see more..

अलवर में युवक ने पिया तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

14 Jul 2026 | 1:21 PM

अलवर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में डेयरी गांव में सोमवार को युवक के तेजाब पीने का मामला सामने आया है। .

see more..

अलवर से देशभर में जा रहा ‘जहर’ 545 किलोग्राम दूषित पनीर जब्त

14 Jul 2026 | 1:18 PM

अलवर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 545 किलोग्राम दुर्गंधयुक्त और संदिग्ध सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया।.

see more..