Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:14 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


एटीएम बदलकर राशि निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जैसलमेर, 09 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करके इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 216 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूरे भारत में ठगी की सैंकड़ों वारदातें करना स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मंगलवार को बताया कि पिछले वर्ष 17 अगस्त 2024 को मगसिंह नामक व्यक्ति ने एटीएम बदलकर एक लाख हरुपये निकालने का मामला दर्ज कराया था। मग सिंह ने बताया कि वह पोकरण रेलवे स्टेशन के पास स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गया तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनके पिन नंबर देख लिए। जब मगसिंह पैसे नहीं निकाल पाए तो उन लोगों ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया और चालाकी से उसे बदलकर दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। इसके बाद मगसिंह के खाते से लगभग एक लाख रुपये निकाल लिए गए।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिये पुलिस दल गठित किया गया। दल ने काफी परिश्रम और आरोपियों का हजारों किलोमीटर तक पीछा करने के बाद तीन आरोपियों अजय सैनी (28) मोंटी (32) और परवेश (43) को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। तीनों सहारनपुर के ही हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दो-दो के समूह में मोटरसाइकिलों पर निकलते थे और कई राज्यों में घूमते थे। वे अक्सर भीड़-भाड़ वाले एटीएम में जाते थे और पहले से मशीन को खराब कर देते थे। जब कोई ग्राहक पैसे नहीं निकाल पाता था तो वे मदद का बहाना बनाकर उसका एटीएम कार्ड ले लेते थे और बदलकर एक नया कार्ड दे देते थे। इसके बाद वे ग्राहक के असली एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके पैसे निकाल लेते थे।
इस गिराेह ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में वारदातें की हैं।
सुनील अशोक
वार्ता
More News

स्वदेशी की ताकत से भारत बनेगा दुनिया की महाशक्ति-भजनलाल

06 Mar 2026 | 11:03 PM

जयपुर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वदेशी को हमारी संस्कृति का हिस्सा और सनातन परंपरा बताते हुए कहा है कि स्वदेशी की इसी ताकत से हमारा देश आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दुनिया की महाशक्ति बनेगा। .

see more..

लापता युवक का शव उसी के खेत में मिला

06 Mar 2026 | 10:59 PM

भीलवाड़ा, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में सोनियाणा गांव में लापता युवक का शव शुक्रवार को उसी के खेत में मिला। .

see more..

राजस्थान विधानसभा में नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करने के संबंध में लाया गया विधेयक ध्वनिमत से पारित

06 Mar 2026 | 10:45 PM

जयपुर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को 'राजस्थान विक्षुब्ध क्षेत्रों में स्थावर संपत्ति के अंतरण का प्रतिषेध और परिसरों से किरायेदारों को बेदखली से संरक्षण के लिए उपबंध विधेयक-2026' ध्वनिमत से पारित किया गया। .

see more..

छात्रा को परेशान करने के दोषी को तीन वर्ष का कठोर कारावास

06 Mar 2026 | 10:42 PM

भीलवाड़ा, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम मामलों के विशेष न्यायालय ने एक नाबालिग छात्रा का पीछा करके परेशान करने के आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश (पोक्सो-2) अर्चना मिश्रा ने अभियुक्त समीर शेख को 11वीं की छात्रा को अपनी पहचान छुपाकर परेशान करने का दोषी मानते हुए उस पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।.

see more..

भाजपा सरकार राजस्थान को नफरत की आग में झोंकने के लिए लेकर आई 'विक्षुब्ध क्षेत्र अधिनियम'-गहलोत

06 Mar 2026 | 10:41 PM

जयपुर 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी राजनीतिक विफलताएं छिपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार राजस्थान जैसे शांत प्रदेश को नफरत की आग में झोंकने के लिए 'विक्षुब्ध क्षेत्र अधिनियम' लेकर आई है। ऐसा विभाजनकारी कानून निंदनीय है।.

see more..