Sunday, Jul 12 2026 | Time 01:36 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान सरकार नेपाल में फंसे राजस्थानी लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित-भजनलाल

जयपुर 10 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेपाल में हुई हिंसा को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि वहां फंसे राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार चिंतित है और
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर वहां की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली गई है।
श्री शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा " नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है। वहां उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए हमारी सरकार वहां फंसे राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। मैंने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर वहाँ की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली है।"
उन्होंने कहा कि नेपाल में रह रहे सभी प्रवासी राजस्थानियों से अपील है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के सतत संपर्क में बने रहें और भारत सरकार द्वारा जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार प्रत्येक देशवासी की सुरक्षा तथा सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।
जोरा सैनी
वार्ता
More News

पंजाब का डोडा किंग बलदेव राजस्थान में गिरफ्तार

11 Jul 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में नशीले पदार्थ निरोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने पंजाब के कुख्यात 'डोडा किंग' और राजस्थान-पंजाब तस्करी के मुख्य सूत्रधार बलदेव उर्फ पम्मु उर्फ गोरा बाजीगर को कोटा ग्रामीण के चेचट थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है।.

see more..

चंबल उद्यान हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है : बिरला

11 Jul 2026 | 10:54 PM

कोटा, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि चंबल उद्यान हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता-उइके

11 Jul 2026 | 9:48 PM

उदयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने अधिकारियों का सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन आये।.

see more..

राममंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में हो जांच-उपाध्याय

11 Jul 2026 | 8:39 PM

जयपुर 11 जुलाई (वार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में जांच कराने, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने, मंदिर में चढावे और चंदे का पूर्ण फॉरेसिंक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। .

see more..

अलवर में सूने मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी

11 Jul 2026 | 8:38 PM

अलवर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सबसे पॉश कॉलोनियों में शुमार स्कीम नंबर-1 में दिनदहाड़े एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। .

see more..