Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:36 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों ने बुधवार को सदन की कार्यवाही का किया बहिष्कार

जयपुर 10 सितंबर (वार्ता) राजस्थान की सोलहवी विधानसभा के चतुर्थ सत्र में बुधवार को भी विपक्ष कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया और विधानसभा में लगाये गये कथित अतिरिक्त कैमरों को लेकर जोरदार हंगामा कर सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।
सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरु होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में विपक्ष की जासूसी कराने का मामला उठाते हुए इस पर व्यवस्था देने की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रश्नकाल के बाद व्यवस्था देने की बात कही। लेकिन विपक्ष के सदस्य भजनलाल सरकार पर विपक्ष की जासूसी कराने का आरोप लगाते हुए इस मामले को लेकर नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए और नारेबाजी शुरु कर दी जिससे सदन में हंगामा हुआ। कांग्रेस सदस्य जग्गा जासूस लिखी सफेद टोपी पहनकर सदन में आये।
श्री देवनानी ने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपनी जगह पर जाने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। बाद में 11 बजकर 17 मिनट पर कांग्रेस सदस्य सदन से बर्हिगमन कर गए और शेष पूरे प्रश्नकाल तक सदन में नहीं आये।
शून्यकाल में सदन की कार्यवाही के फिर शुरु होने पर कांग्रेस सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर फिर हंगामा किया और बाद में सदन की कार्यवाही दो बार में अपराह्न दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद दो बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरु होने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस मुद्दे पर व्यवस्था देते हुए विपक्ष द्वारा लगाये गये आरोपों को निराधार बताया और कहा कि सदन में कोई निजता भंग नहीं हुई और और न ही होगी। सदन में नवीन भवन स्थापित हुआ तब से सदन में कैमरे लगे हैं और नई तकनीक के आधार पर कैमरों को बदला भी जाता रहा है जो सामान्य प्रक्रिया हैं।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्वक सदन चलाये और सदन की कार्यवाही में भाग ले । लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ और उनका हंगामा जारी रहा और बाद में कांग्रेस सदस्य फिर सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए बहिर्गमन कर गए।
जोरा
वार्ता
More News

रेलवे स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच होगी

13 Jun 2026 | 8:24 PM

कोटा, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए देशभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच करायी जायेगी। .

see more..

इंटक संगठन ने उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

13 Jun 2026 | 7:39 PM

हनुमानगढ़, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ में बिजली घर मजदूर यूनियन (इंटक) शाखा हनुमानगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त देवेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों के साथ हो रहे शोषण से अवगत कराया।.

see more..

राठौड़ एवं अजेय ने पूनियां को दी शुभकामनाएं

13 Jun 2026 | 7:34 PM

जयपुर 13 जून (वार्ता) राजस्थान से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ सतीश पूनियां को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। .

see more..

कार का एयरबैग नहीं खुला, निर्माता कंपनी को देना होगा 40 लाख रुपए का मुआवजा

13 Jun 2026 | 7:18 PM

जयपुर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर-प्रथम ने सड़क दुर्घटना में एयरबैग नहीं खुलने पर महिला कार चालक की मौत होने से जुड़े मामले में विपक्षी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का सेवादोष मानते हुए सवा लाख रुपए के जुर्माने सहित आश्रितों को क्षतिपूर्ति की मद में 40 लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिया है।.

see more..

दो बसों की भिड़ंत में तीन बुजुर्गाें की मौत, कई घायल

13 Jun 2026 | 7:17 PM

भरतपुर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के बयाना क्षेत्र से गंगास्नान के लिए उत्तरप्रदेश के सोरोंजी के लिए जा रहे एक ही परिवार के श्रद्धालुओं की लोक परिवहन बस के शनिवार को कासगंज में उत्तरप्रदेश परिवहन की बस से टकराने से एक महिला सहित तीन बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि कई घायल हाे गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 11 बजे परिवार के 40 लोग बस से सोरोंजी के लिए रवाना हुए थे। बस में सवार परिवार के अधिकतर लोग हादसे में घायल हुए हैं।.

see more..