More News04 Sep 2026 | 8:05 PMजयपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शिक्षक दिवस (पांच सितम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बागडे ने पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक एवं विचारक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा ही प्रदान नहीं करते बल्कि विद्यार्थी का जीवन गढ़ते हैं।
उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने और संस्कार निर्माण से जुड़ी शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया है।
जोरा.श्रवण
वार्ता.
see more.. 04 Sep 2026 | 8:00 PMभरतपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर संभाग में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। .
see more.. 04 Sep 2026 | 5:31 PMभरतपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के तंत्र के असर से राजस्थान के सवाई माधोपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में गुरुवार से जारी मूसलाधार बारिश से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया।
शुक्रवार को भी जारी तेज बारिश से आवागमन के रास्ते दरिया बन गये हैं। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पिछले 24 घंटे में 439 एमएम बारिश दर्ज की गयी। इससे पहले गुरुवार को सवाई माधोपुर में करीब दो इंच बारिश हुई।
मौसम विभाग ने पांच और सितम्बर को बारिश का अनुमान जताया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.
see more.. 04 Sep 2026 | 3:53 PMजयपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिसकर्मी की वर्दी का सहारा लेकर एक व्यापारी का अपहरण करने और उसके परिजनों से फिरौती मांगने वाले गिरोह के मुख्य आरोपियों में शामिल एवं अपहरण कांड का मास्टरमाइंड करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी को दुबई से गिरफ्तार किया गया हैं। .
see more.. 04 Sep 2026 | 3:48 PMडीग, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किये और सपत्नीक पूजा-अर्चना की। श्री शर्मा ने मुखारविंद मन्दिर में श्री गिरिराज का अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, बहादुर सिंह कोली एवं नौक्षम चौधरी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
जोरा.श्रवण
वार्ता.
see more..