Sunday, Jul 12 2026 | Time 10:42 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


तीन साइबर ठग गिरफ्तार

अलवर, 09 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले में अरावली विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बुधवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि विवेक यादव करण यादव और मेघराज सैनी साइबर ठगी का काम करते है और इनके साथ शातिर ठग जसराज भी मिला हुआ है। इस पर पुलिस ने इनको कटी घाटी स्थित कपिलवस्तु के पास ठगी करते गिरफ्तार पकड़ लिया। थाने में इनके मोबाइल की जांच की गयी, तो इनके ठगी करने का पता चला।
उन्होंने बताया कि इनके द्वारा करीब 20 लाख रुपये की साइबर ठगी करने की जानकारी मिली है। तीनों आरोपी बैंक खाते खुलवाते और जसराज इनके खाते में साइबर ठगी की राशि डलवाता था। ये अपने बैंक खाते से पैसे निकालकर जसराज को देते थे। जसराज इनको खातों का दस प्रतिशत कमीशन देता था। जसराज की तलाश की जा रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

पंजाब का डोडा किंग बलदेव राजस्थान में गिरफ्तार

11 Jul 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में नशीले पदार्थ निरोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने पंजाब के कुख्यात 'डोडा किंग' और राजस्थान-पंजाब तस्करी के मुख्य सूत्रधार बलदेव उर्फ पम्मु उर्फ गोरा बाजीगर को कोटा ग्रामीण के चेचट थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है।.

see more..

चंबल उद्यान हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है : बिरला

11 Jul 2026 | 10:54 PM

कोटा, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि चंबल उद्यान हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता-उइके

11 Jul 2026 | 9:48 PM

उदयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने अधिकारियों का सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन आये।.

see more..

राममंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में हो जांच-उपाध्याय

11 Jul 2026 | 8:39 PM

जयपुर 11 जुलाई (वार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में जांच कराने, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने, मंदिर में चढावे और चंदे का पूर्ण फॉरेसिंक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। .

see more..

अलवर में सूने मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी

11 Jul 2026 | 8:38 PM

अलवर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सबसे पॉश कॉलोनियों में शुमार स्कीम नंबर-1 में दिनदहाड़े एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। .

see more..