Sunday, Jul 12 2026 | Time 01:40 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


नीमराना में किन्नर गुरु मधु शर्मा की गोली मारकर हत्या

अलवर, 09 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिला के नीमराना थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने किन्नर समाज की गुरु मधु शर्मा की कार में गोली मारकर हत्या कर दी।
नीमराना के पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया दाेपहर में किन्नर गुरु मधु शर्मा (60) औद्योगिक क्षेत्र में मोहलड़िया गांव के पास अपनी गाड़ी में बैठी थी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर एक बदमाश आया और मधु शर्मा के सीने पर गोली चला कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे नजदीकी सचखंड अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव नीमराना के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग अस्पताल के द्वार पर पहुंच गये और विरोध प्रकट करने लगे । उन्होंने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नीमराना की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज भी मौके पर मौजूद रहीं और किन्नर समाज को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए विशेष दल गठित करके जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिसमें एक मोटर साइकिल सवार दिखाई दे रहा है जिसने सीधे उसको गोली मार दी। गुरु मधु शर्मा सिर्फ बधाई लेने तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाती थीं। उसने बधाई राशि से क्षेत्र में वाटर कूलर लगवाये, गौशालाओं को सहयोग दिया, अनाथ बच्चों को गोद लेकर पालन-पोषण किया और गरीब बच्चियों की पढ़ाई का खर्च भी उठाया। उसकी निस्वार्थ सेवा ने उसे क्षेत्र में एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व बनाया था।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

पंजाब का डोडा किंग बलदेव राजस्थान में गिरफ्तार

11 Jul 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में नशीले पदार्थ निरोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने पंजाब के कुख्यात 'डोडा किंग' और राजस्थान-पंजाब तस्करी के मुख्य सूत्रधार बलदेव उर्फ पम्मु उर्फ गोरा बाजीगर को कोटा ग्रामीण के चेचट थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है।.

see more..

चंबल उद्यान हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है : बिरला

11 Jul 2026 | 10:54 PM

कोटा, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि चंबल उद्यान हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता-उइके

11 Jul 2026 | 9:48 PM

उदयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने अधिकारियों का सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन आये।.

see more..

राममंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में हो जांच-उपाध्याय

11 Jul 2026 | 8:39 PM

जयपुर 11 जुलाई (वार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में जांच कराने, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने, मंदिर में चढावे और चंदे का पूर्ण फॉरेसिंक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। .

see more..

अलवर में सूने मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी

11 Jul 2026 | 8:38 PM

अलवर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सबसे पॉश कॉलोनियों में शुमार स्कीम नंबर-1 में दिनदहाड़े एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। .

see more..