Sunday, Sep 6 2026 | Time 13:55 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राशन के खराब गेहूं को लेकर डीलरो ने रसद अधिकारी को दिया ज्ञापन

बारां, 10 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले में राशन डीलरों की दुकानों पर कंकड़युक्त गेहूं मिलने को लेकर उपभोक्ताओं ओर डीलरों में विवाद के चलते राशन डीलरों ने बुधवार को जिला रसद अधिकारी अनिल चौधरी को ज्ञापन दिया।
राशन डीलर विक्रेता संघ अटरु तहसील अध्यक्ष मनीष महावार ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ताओं को सितम्बर का गेहूं का वितरण राशन डीलरों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन परिवहनकर्ता द्वारा जो गेहूं राशन डीलरों को भेजा जा रहा है, उसमें से अधितकर कट्टों में 30 प्रतिशत तक मिट्टी कंकर निकल रहे हैं। उसके कारण उपभोक्ता इन गेहूं को लेने से मना कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कई राशन की दुकानों पर तो ऐसे गेहूं को लेकर उपभोक्ता और राशन डीलर के बीच विवाद की स्थिति तक पैदा हो रही है। बुधवार को जिलाध्यक्ष योगेश गौड़ के नेतृत्व में अटरु उपखंड़ के डीलरों ने खराब गेहूं के नमूने को ले जाकर जिला रसद अधिकारी को दिखाया। रसद अधिकारी अनिल चौधरी द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए जिले के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां- जहां भी इस तरह का खराब गेहूं पहुंचा है, वहां खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

उदयपुर में 13 वर्ष से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 10:56 PM

उदयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 वर्ष से फरार पांच हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डा अमृता दुहन ने शनिवार को बताया कि धानमंडी थानाधिकारी गजवीरसिंह के नेतृत्व में गठित दल ने इनामी अपराधी जहीर शाह (52) निवासी भाकर पुलिस थाना ऊंझा जिला मेहसाणा, गुजरात को मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सहायता से रामोसणा चौकडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

धौलपुर में लगातार बारिश से पार्वती बांध से जलनिकासी शुरु

05 Sep 2026 | 10:54 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते पार्वती बांध में पानी की आवक बढ़ने से शनिवार शाम को दो द्वार दो फुट खोलकर करीब 2200 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। .

see more..

डीग जिले में लगातार बारिश से कटी फसलें हुई खराब

05 Sep 2026 | 10:51 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से पककर तैयार हुई ज्वार और बाजरे की खरीफ की फसलें खराब होने का मामला सामने आया है। .

see more..

मोदी के नेतृत्व में विकास को नई रफ्तार देगी ट्रिपल इंजन सरकार :भजनलाल

05 Sep 2026 | 10:48 PM

उदयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है और अब विकास की इस रफ्तार को और तेज करने के लिए डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। .

see more..

सवाई माधोपुर में पहाड़ की चोटी पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने से सनसनी

05 Sep 2026 | 10:37 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के खंडार के छाण कस्बे में पीर बाबा की दरगाह के पास एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान की चोटी पर लटक कर खतरनाक स्टंट करते हुए चार दोस्तो के साथ बनाई गई रील शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गई। .

see more..