Wednesday, Aug 19 2026 | Time 02:10 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


नीमराना में किन्नर गुरु मधु शर्मा की गोली मारकर हत्या

अलवर, 10 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिला के नीमराना थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने किन्नर समाज की गुरु मधु शर्मा की कार में गोली मारकर हत्या कर दी।
नीमराना के पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया दाेपहर में किन्नर गुरु मधु शर्मा (60) औद्योगिक क्षेत्र में मोहलड़िया गांव के पास अपनी गाड़ी में बैठी थी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर एक बदमाश आया और मधु शर्मा के सीने पर गोली चला कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे नजदीकी सचखंड अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव नीमराना के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग अस्पताल के द्वार पर पहुंच गये और विरोध प्रकट करने लगे ।
उन्होंने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नीमराना की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज भी मौके पर मौजूद रहीं और किन्नर समाज को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए विशेष दल गठित करके जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिसमें एक मोटर साइकिल सवार दिखाई दे रहा है जिसने सीधे उसको गोली मार दी। गुरु मधु शर्मा सिर्फ बधाई लेने तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाती थीं। उसने बधाई राशि से क्षेत्र में वाटर कूलर लगवाये, गौशालाओं को सहयोग दिया, अनाथ बच्चों को गोद लेकर पालन-पोषण किया और गरीब बच्चियों की पढ़ाई का खर्च भी उठाया। उसकी निस्वार्थ सेवा ने उसे क्षेत्र में एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व बनाया था।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

पेंशनरों का अनुभव 'विकसित राजस्थान' के संकल्प में महत्वपूर्ण आधार : भजनलाल

19 Aug 2026 | 1:07 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मियों का प्रशासनिक अनुभव, निर्णय क्षमता और व्यावहारिक समझ 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण आधार सिद्ध हो सकती है।.

see more..

फसल बीमा फर्जीवाड़ा : जयपुर और टोंक में ई-मित्र एवं किसानों पर एफआईआर के निर्देश

19 Aug 2026 | 1:01 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में फर्जी पॉलिसी बनाने के मामले में टोंक और जयपुर जिले में ई-मित्र एवं किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर बाइक पर पलटा, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

19 Aug 2026 | 12:51 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।.

see more..

भाजपा नेता अपराध बोध से ग्रसित, इसलिए वंदे मातरम् पर मचा रहे हैं हल्ला, कांग्रेस 90 वर्षों से गाती आ रही है : गहलोत

19 Aug 2026 | 12:47 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर अपराध बोध से ग्रसित होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी वजह से वे अब 'वंदे मातरम्' को लेकर हल्ला मचा रहे हैं।.

see more..

गहलोत की दृष्टि सही नहीं -भजनलाल

19 Aug 2026 | 12:16 AM

गहलोत के बयानों पर भजनलाल का पलटवार, 'दृष्टि सही नहीं, इसलिए नहीं दिख रहा राजस्थान का विकास'.

see more..