Friday, Mar 6 2026 | Time 20:25 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


विधायकों की जासूसी के मामले को लेकर कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिलेंगे-जूली

जयपुर 10 सितंबर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बताया है कि गुरुवार को कांग्रेस विधायक विधानसभा में लगाये गये अतिरिक्त कैमरों के मामले को लेकर
राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से मिलेंगे।
श्री जूली ने कहा कि राज्यपाल को सारे घटनाक्रम की जानकारी देकर विधानसभा की गरिमा और लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए ज्ञापन प्रस्तुत कर संवैधानिक कार्यवाही की मांग की जायेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में हिडन कैमरों द्वारा प्रतिपक्ष के विधायकों की जासूसी किया जाना विधायकों की निजता और विशेषाधिकार का हनन है। उल्लेखनीय है कि प्रतिपक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधायक आवास से विधानसभा परिसर तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और इस मामले में राज्य सरकार की निन्दा की।
श्री जूली ने सदन में अतिरिक्त कैमरों को लेकर कहा कि हमें एतराज सदन में लगे हुए कैमरों को अपग्रेड का नहीं है। हमें एतराज इस बात का है कि जब सदन में पहले से ही नौ कैमरे लगे हैं, तो फिर दो नये कैमरे लगाने की जरूरत क्यों पडी। उन्होंने कहा कि जब सदन की सारी कार्यवाही यूट्यूब पर उपलब्ध है, तो इन दो नये कैमरों की रिर्कार्डिंग कौन देखता है और इसका एक्सेस किसके पास है। यदि इन दोनों कैमरों की रिकॉर्डिंग भी बाकी कैमरों की तरह ही है तो उसे यूट्यूब पर क्यों नहीं डाला जा रहा है।
हालांकि सदन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस मुद्दे पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सदन में कोई जासूसी नहीं हो रही है और न ही किसी सदस्य की निजता का हनन हुआ है और न ही होगा।
जोरा
वार्ता
More News

किसानों को भुगतान न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज

06 Mar 2026 | 8:12 PM

श्रीगंगानगर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र में गाजर उत्पादक किसानों से गाजर खरीद कर भुगतान न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।.

see more..

कृषि जिंसों की खरीद के लिये लखाहाकम गांव में खरीद केंद्र स्वीकृत

06 Mar 2026 | 8:10 PM

श्रीगंगानगर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर उपखंड क्षेत्र में कृषि जिंसों की सरकारी खरीद के लिए केंद्र स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की गयी है। पाकिस्तान सीमा के नजदीक गांव लखाहाकम में यह खरीद केंद्र क्रय-विक्रय सहकारी समिति रायसिंहनगर के तहत संचालित होगा। .

see more..

महिला वह शक्ति, जिसने किया घर रोशन, समाज मजबूत और राष्ट्र गौरव: देवनानी

06 Mar 2026 | 8:05 PM

जयपुर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समाज से आह्वान किया है कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाये, ताकि वे अपने सामर्थ्य से राष्ट्र निर्माण में और अधिक योगदान दे सकें। .

see more..

भारत की सांस्कृतिक एकात्मता में दादागुरु परंपरा का अहम योगदान

06 Mar 2026 | 7:54 PM

जैसलमेर, 06 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत की सांस्कृतिक एकात्मता, सामाजिक सद्भाव एवं समरसता में दादागुरु परंपरा का अहम योगदान है। .

see more..

जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग घायल

06 Mar 2026 | 7:50 PM

जयपुर 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गये। .

see more..