Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:50 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में आगामी दिनों में बड़े शहरों में रेलवे फाटक से मिलेगी मुक्ति-वैष्णव

जयपुर 11 सितंबर (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव ने कहा है कि राजस्थान के बड़े शहरों को शीघ्र ही रेलवे फाटक से मुक्त किया जायेगा वहीं जोधपुर से नई दिल्ली एवं बीकानेर से नई दिल्ली के लिए वन्दे भारत नई रेल सेवा को जल्द चालू किया जायेगा।
श्री वैष्णव ने गुरुवार को जयपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माणधीन कार्यो का निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य के बड़े शहरों में रेलवे फाटक से लोगों निजात दिलाने के लिए अंडर पास एवं ओवर ब्रिज बनाने के लिए चार-पांच महीनों में पूरी तैयारी करने के लिए कहा गया और आगामी दिनों प्रदेश भर में बड़े शहरों में रेलवे फाटक से जनता को मुक्ति दिला सके।
उन्होंने कहा कि जोधपुर से नई दिल्ली और बीकानेर से नई दिल्ली के लिए नई वन्दे भारत रेल सेवाओं को भी शीघ्र चालू किया जायेगा। इसके साथ ही हैरिटेज सिटी जैसलमेर के लिए नई दिल्ली से एक ओरवरनाईट एक्सप्रेस ट्रेन चालू की जायेगी।
उन्होंने कहा कि जयपुर में रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने के लिए नव निर्माण का काम सुचारु रुप से चल रहा है और तेजी से चल रहा है। यहां इसका दूसरा प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो गया है और इसका रुप जो निखर के आया हैं इसे देखकर बड़ी खुशी होती है और यह खुशी का क्षण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य द्वार का काम भी तेजी से चलाने के लिए कहा गया हैं।
उन्होंने कहा कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष एवं बहुत तेजी से काम चल रहा है और यह रेलवे स्टेशन बहुत सुंदर रुप में उभर कर सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के रेलवे स्टेशन के काम के तहत अब तक 110 रेलवे स्टेशन पर काम पूरे हो चुके हैं।
श्री वैष्णव ने जनता से राय मांगी हैं कि क्या जयपुर के रेलवे स्टेशनों के साथ जयपुर नाम जोड़ा जाना चाहिए, जैसे गांधीनगर रेलवे स्टेशन के साथ जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन आदि। अगर जनता चाहेगी तो इस प्रकार का निर्णय लिया जायेगा।
उन्होंने खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर चले रहे निर्माण कार्यो का भी जायजा भी लिया।
जोरा
वार्ता
More News

विद्युत तार चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 8:58 PM

भरतपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भारतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजस्थान और उत्तरप्रदेश के सीमा क्षेत्र में उच्च क्षमता के विद्युत लाइनों से तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

जयपुर में 69 हजार 400 करोड़ रुपये का एयूएम-चलसानी

14 Apr 2026 | 8:57 PM

जयपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) ने मंगलवार को राजस्थान के म्यूचुअल फंड इकोसिस्टम में जयपुर की अहम भूमिका पर जोर दिया और शहर के निवेशकों को म्यूचुअल फंड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बढ़ावा दिया ताकि यह एक अनुशासित, लंबे समय तक पैसा बनाने का जरिया बन सके।.

see more..

भिवाड़ी में मजदूर हितों को लेकर जिला कलेक्टर ने उद्योगपतियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

14 Apr 2026 | 8:40 PM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में मजदूरों के विरोध को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल में जिले के सभी औद्याेगिक संघों एवं उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। .

see more..

अम्बेडकर जयंती पर निकाली गई रैली में हंगामा

14 Apr 2026 | 8:32 PM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर शहर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर अंबेडकरवादी संगठन की रैली के दौरान कई जगह हंगामा देखने को मिला। .

see more..

भजनलाल ने सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं

14 Apr 2026 | 8:30 PM

जयपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्राट चौधरी को बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार प्रगति, जनकल्याण और सुशासन की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..