Monday, Sep 7 2026 | Time 14:22 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट को देशभर में मिल रही है सराहना

जयपुर, 12 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित 1962- मोबाईल वैटेरीनरी यूनिट (एमवीयू) राजस्थान चैटबॉट को देशभर में सराहना मिलने लगी है और महाराष्ट्र ने इस मॉडल को अपने प्रदेश में अपनाने का निर्णय भी लिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और पशुपालन , गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित 1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट को गत 22 अप्रैल से देश में प्रथम बार नवाचार के रूप में शुरु किया गया। हाल में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कॉल सेंटर के साथ संचालित व्हाट्सएप चैटबॉट '1962-एमवीयू राजस्थान' में वीडियो काल द्वारा टेली कंसलटेंसी सेवा संबंधी जानकारी ली थी। श्री बघेल ने आकस्मिक एमवीयू राजस्थान चैटबॉट पर संपर्क किया और उन्होंने पशुपालन विभाग राजस्थान के इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों में विस्तारित करने योग्य बताया।
श्री बघेल ने राजस्थान सरकार के इस नवाचार के लिए श्री शर्मा एवं श्री कुमावत के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य राज्यों के लिए भी चैटबॉट मॉडल को अपनाने की बात कही है। इससे पूर्व महाराष्ट्र सरकार ने भी राजस्थान के 1962 चैटबॉट मॉडल की सराहना करते हुए इस मॉडल को अपने प्रदेश में अपनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गत चार सितंबर को महाराष्ट्र में संचालित 1962 महापशुधन संजीवनी एप के माध्यम से राजस्थान की तर्ज पर वाटसएप चैटबॉट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए।
श्री कुमावत ने बताया कि घर आकर पशुओं का इलाज करने वाली '1962-एमवीयू राजस्थान' से संबंधित वाट्सएप चैटबॉट की सुविधा शुरू की गई है। इस चैटबॉट का नंबर 9063475027 है। इसके माध्यम से लोग तुरंत वैटनरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसकी मदद से पशुपालक घर बैठे ही मोबाइल पर चैट कर पशु की बीमारी का इलाज जान सकते हैं। इस चैटबॉट से दूरस्थ स्थानों पर निवास करने वाले पशुपालक वीडियो काल के माध्यम से काल सेंटर पर नियोजित पशु चिकित्सक से सलाह प्राप्त कर इसका लाभ ले रहे है।
प्रत्येक दिन सुबह छह से शाम छह बजे तक संचालित इस चैटबॉट के कॉल सेंटर पर सात पशु चिकित्सकों की टीम पशुपालकों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है और इस चैटबॉट सेवा के प्रारंभ होने से अब तक 48 हजार से अधिक पशुपालक इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही 8600 से अधिक पशुपालकों ने वीडियो टेलीकंसलटेंसी के माध्यम से विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सलाह प्राप्त की है।
जोरा
वार्ता
More News

भरतपुर में मतदाता पर्चियों को लेकर असमंजस की स्थिति

07 Sep 2026 | 12:05 PM

भरतपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के नगर निकाय के लिए नौ एवं 11 सितम्बर को होने वाले मतदान से पहले निर्वाचन विभाग की तरफ से वितरित की जाने वाली मतदाता पर्चियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। .

see more..

राजनीतिक संकट आया तो बचपन के मित्रों ने अपनी-अपनी विपरीत विचारधारा छोड़ी

07 Sep 2026 | 12:03 PM

चित्तौड़गढ़, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में मित्रता की मिसाल पेश करते हुए बचपन के तीन मित्र अपनी वामपंथी एवं कांग्रेस की विचारधारा को त्याग करके अपने भाजपाई मित्र के साथ हो गये। .

see more..

भरतपुर में आज दोपहर में होगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो

07 Sep 2026 | 11:32 AM

भरतपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सोमवार को होने वाले रोड शो को लेकर पुलिस एवं प्रशासन अत्यंत सतर्क है।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अपराह्न दो बजे बिजली घर से लक्ष्मण मंदिर तक होने वाले इस रोड शो में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस तैनात की गयी है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री शर्मा के रोड शो में नगर निगम के 57 वार्डों में चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ शामिल होंगे।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

आज अलवर में भजनलाल शर्मा का रोड शो

07 Sep 2026 | 11:30 AM

अलवर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर में रोड शो करेंगे। .

see more..

भीलवाड़ा में बागी भाजपा प्रत्याशी के मैदान से हटने से बदले नगर निकाय चुनाव के ले समीकरण

07 Sep 2026 | 11:19 AM

भीलवाड़ा, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक समीकरण किस तेजी से बदल रहे हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण वार्ड नंबर 49 में देखने को मिला। .

see more..