Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:31 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डम्पर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

अलवर, 12 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डम्पर की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तेजाला स्टैंड पर दोपहर में यह हादसा हुआ। मृतकों की शिनाख्त ककराली-रामपुरा निवासी जगरूप खर्राना और कमलेश खर्राना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए टहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाये। पुलिस डंपर की तलाश कर रही है।
उधर इस घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजनों एवं अन्य लोगों ने भोपाला तिराया पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर टहला के तहसीलदार प्रवीण चौधरी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने डंपर को पकड़ने की मांग की1 पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खोल दिया।
सं सुनील.अभय
वार्ता
More News

ऑनलाइन जनसुनवाई बनी ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम

10 Jun 2026 | 7:51 PM

बारां, 10 जून (वार्ता) राजस्थान के पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की पहल पर बुधवार को यहां आयोजित विशेष ऑनलाइन जनसुनवाई ग्रामीणों के लिए समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच साबित हुई।.

see more..

श्रीगंगानगर में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च

10 Jun 2026 | 7:50 PM

श्रीगंगानगर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नहरी पानी की अघोषित कटौती और किसानों की बकाया पड़ी गेहूं की सरकारी खरीद न होने के मुद्दे को लेकर बुधवार को आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। .

see more..

श्रीगंगानगर में 201 ग्राम हेरोइन और दो किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:44 PM

श्रीगंगानगर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन और दो किलो गांजा बरामद करके चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। .

see more..

टैम्पो पलटने से चार श्रद्धालु घायल

10 Jun 2026 | 7:40 PM

भरतपुर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में गांगरौली गांव के पास बुधवार को गोवर्धन परिक्रमा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टैम्पू के अनियंत्रित होकर खेतों में पलट जाने से चार श्रद्धालु घायल हो गए।.

see more..

श्वान दस्ते की बदौलत पकड़ा गया अफीम तस्कर

10 Jun 2026 | 7:39 PM

श्रीगंगानगर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में जिला पुलिस के श्वान दस्ते की बदौलत बुधवार को एक शातिर नशा तस्कर पकड़ा गया जिससे एक किलो 884 ग्राम अवैध अफीम के साथ ही एक अवैध देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए।.

see more..