Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:41 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


देश भर के पत्रकारों की आवाज और बुलंद करने का लिया संकल्प

जयपुर, 12 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में जोधपुर में आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुक्रवार को समापन समारोह राजस्थान के मंत्री के. के. बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस अधिवेशन में देश के 15 राज्यों से आए 600 से अधिक पत्रकार शामिल हुए। इस अवसर पर जोधपुर के इकाई का शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में आयोजित करने के अलावा जोधपुर के पत्रकारों के हितों के लिए लिए गए संकल्प के पत्र का विमोचन किया गया।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के महासचिव अश्विनी व्यास ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में देशभर के पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। समारोह में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और संगठन की भूमिका पर गंभीर मंथन किया गया ।
अधिवेशन के दौरान संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया , जिससे संगठनात्मक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शिता और मजबूती मिली। इसके लिये संतोष कुमार चतुर्वेदी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जो आगामी चुनाव प्रक्रिया का संचालन करेंगे।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारों ने एकमत होकर देशभर के मीडिया कर्मियों की आवाज को और अधिक बुलंद करने का संकल्प लिया। साथ ही, पत्रकारों की सुरक्षा, वेतनमान, प्रेस की स्वतंत्रता और फील्ड रिपोर्टर्स की समस्याओं को केंद्र में रखकर रणनीति तय की गई। कार्यक्रम का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ, जिसमें एक बार फिर पत्रकारों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने का वायदा किया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के हितों, मीडिया की स्वतंत्रता, डिजिटल युग में पत्रकारिता की चुनौतियों और सरकार की नीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पत्रकारों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर संगठन की जोधपुर इकाई की नई कार्यकारिणी ने अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में शपथ ग्रहण की।
जोरा सुनील.अभय
वार्ता
More News

ऑनलाइन जनसुनवाई बनी ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम

10 Jun 2026 | 7:51 PM

बारां, 10 जून (वार्ता) राजस्थान के पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की पहल पर बुधवार को यहां आयोजित विशेष ऑनलाइन जनसुनवाई ग्रामीणों के लिए समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच साबित हुई।.

see more..

श्रीगंगानगर में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च

10 Jun 2026 | 7:50 PM

श्रीगंगानगर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नहरी पानी की अघोषित कटौती और किसानों की बकाया पड़ी गेहूं की सरकारी खरीद न होने के मुद्दे को लेकर बुधवार को आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। .

see more..

श्रीगंगानगर में 201 ग्राम हेरोइन और दो किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

10 Jun 2026 | 7:44 PM

श्रीगंगानगर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन और दो किलो गांजा बरामद करके चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। .

see more..

टैम्पो पलटने से चार श्रद्धालु घायल

10 Jun 2026 | 7:40 PM

भरतपुर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में गांगरौली गांव के पास बुधवार को गोवर्धन परिक्रमा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टैम्पू के अनियंत्रित होकर खेतों में पलट जाने से चार श्रद्धालु घायल हो गए।.

see more..

श्वान दस्ते की बदौलत पकड़ा गया अफीम तस्कर

10 Jun 2026 | 7:39 PM

श्रीगंगानगर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में जिला पुलिस के श्वान दस्ते की बदौलत बुधवार को एक शातिर नशा तस्कर पकड़ा गया जिससे एक किलो 884 ग्राम अवैध अफीम के साथ ही एक अवैध देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए।.

see more..