Tuesday, Apr 14 2026 | Time 20:04 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अजमेर की दरगाह से हुआ बाल विवाह रोकने का आगाज

अजमेर, 14 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में अजमेर के ख्वाजा साहब की दरगाह से मुस्लिम घोसी समाज ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ रविवार को आगाज किया । सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अब मुस्लिम समाज में जागृति आने का यह हालिया उदाहरण है। दरगाह सूत्रों ने बताया कि घोसी समाज की ओर से 25 जोड़ों का सामूहिक निकाह करवा कर दरगाह से आम देशवासियों को सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। घोसी समाज की ओर से आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुस्लिम समाज के दूर दराज क्षेत्रों सहित अजमेर के कई क्षेत्रों से आए नव युगलों का निकाह कराया गया।
बाल विवाह रोकने के लिए किए गए इस अभियान में देश दुनिया से आए जायरीनों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। घोसी समाज के अमजद हुसैन घोसी ने बताया कि इस अभियान में युवा वर्ग बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। स्थानीय ऑटो यूनियन के सदस्यों ने भी इस मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह से हुए आगाज को मंजिल तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता
More News

190 पेटी अवैध शराब बरामद

14 Apr 2026 | 6:51 PM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में कोटपूतली–बहरोड़ जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे भारी मात्रा में देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। .

see more..

बाहरां के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वय एपीओ

14 Apr 2026 | 6:49 PM

बारां, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां में राज्य सरकार शिक्षा (ग्रुप-2) विभाग ने बारां जिले के अतिरिक्त
जिला परियोजना समन्वयक हरिशचन्द्र प्रजापति को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ)
में रख दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते यह कार्रवाई की गयी है। आदेश के अनुसार, अगली नियुक्ति तक उनका मुख्यालय कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा रहेगा। यह आदेश राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

14 Apr 2026 | 6:46 PM

भरतपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जीआरपी सूत्रों ने बताया कि युवक ट्रेन से उतर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के नीचे आ गया।
मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

चिकित्सक की गिरफ्तारी के विरोध में बंद रहे अलवर के निजी अस्पताल

14 Apr 2026 | 6:44 PM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के अलवर में एक चिकित्सक की गिरफ्तारी के विरोध में निजी अस्पतालों .

see more..

पिछड़े, वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का उजियारा: भजनलाल

14 Apr 2026 | 6:40 PM

जयपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को पिछड़े, वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का उजियारा पहुंचाने एवं जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध बताया है और कहा है कि उनकी डबल इंजन सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के आदर्शों पर चलते .

see more..