Monday, Sep 7 2026 | Time 02:33 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बायकॉन 2025 का दूसरा दिन: वैश्विक सहयोग, तकनीकी नवाचार और शिक्षा पर जोर

जयपुर, 14 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर के बियानी महाविद्यालय समूह और राजस्थान विश्वविद्यालय के पोद्दार प्रबंधन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय 20वीं इंडो-जापान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'बायकॉन 2025' के दूसरे दिन रविवार को कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये।
समारोह में अनुसंधान एवं विकास निदेशक डॉ. मनीष बियानी ने कहा कि जापान भविष्य की सोच के साथ चलता है, जबकि भारत वर्तमान में जीता है। भारत एक युवा राष्ट्र है और जापान को भारतीय युवाओं की आवश्यकता है, जिन्हें आईटी और अन्य क्षेत्रों में अपार अवसर उपलब्ध हैं।
समारोह में राज्य के प्रधान सचिव वित्त (व्यय) डॉ. नवीन जैन ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य योजना के तहत प्रतिदिन हजारों दावे निस्तारित होते हैं और असमानताएँ सामने आती हैं। मैन्युअल ऑडिटिंग के अनुभव से उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग आधारित ऑडिटिंग अपनाई, जिससे फर्जी दावे और धोखाधड़ी की पहचान संभव हुई। यह तकनीक मानव की अंतर्ज्ञान और डेटा विश्लेषण क्षमता को जोड़कर बेहतर निर्णय लेने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल मार्क्स तक सीमित नहीं बल्कि नेतृत्व क्षमता पर केंद्रित होनी चाहिए।
डॉ. ओ.पी. बैरवा (आईएएस) ने कहा कि वर्तमान वैश्विक समस्याओं का समाधान शिक्षा और तकनीकी सहयोग से ही संभव है। राजस्थान सरकार एक दिसंबर से विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों में पाँच भाषाओं के कोर्स शुरू कर रही है। तकनीक युवाओं को वैश्विक स्तर पर जोड़ती है और उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करती है, जिसमें राजस्थान अग्रणी है। सरकार उद्योग और छात्रों के बीच दूरी खत्म करके बेहतर वैश्विक रोजगार सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने बताया कि विदेश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति एवं अन्य खर्च प्रदान कर रही है। इस वर्ष स्वामी विवेकानंद इंस्टिट्यूट के पोर्टल के माध्यम से 150 विद्यार्थियों को विदेश अध्ययन के लिए भेजा जाएगा।
समारोह में मुख्य वक्ता प्रो. कीजी मिउरा ने कहा कि उनका लक्ष्य जीवविज्ञान और तकनीक के बीच सेतु बनाना है। वह ऐसे रोबोट और अंत:पृष्ठ विकसित कर रहे हैं जो जीवित प्रणालियों के साथ स्वाभाविक संवाद कर सकें।
प्रो. ताकाशी के. साईतो (अकिता प्रीफेक्चुरल यूनिवर्सिटी) ने बताया कि उनकी रोबोटिक्स तकनीक सीमित संसाधनों में भी परीक्षण संभव बनाती है और स्टार्टअप्स के विकास में योगदान करती है, जिससे सभी को अवसर मिल सकता है।
डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ शिक्षा सफलता है और इसका आधार चरित्र निर्माण करना है। जिसमें सद्भावना, आचार नीति, मूल्य, वफादारी और कृतज्ञता जरूरी हैं।
सुनील शोभित
वार्ता
More News

पहाडड़ पर चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 10:15 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए सवाईमाधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि युवकों की पहचान जितेंद्र सैनी और नरेंद्र सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल उन्हें शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

शर्मा सोमवार को अलवर में रोड शो करेंगे

06 Sep 2026 | 10:00 PM

अलवर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर का दौरा करेंगे। श्री शर्मा हेलीकॉप्टर से अलवर के केंद्रीय विद्यालय मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वह पूर्वह्न करीब 11 बजे जगन्नाथ मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे। रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मन्नी का बड़ तक पहुंचेगा। .

see more..

सरकारी राशि के गबन का आरोपी गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 8:56 PM

भरतपुर, 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के उप जिला चिकित्सालय के सरकारी बैंक खाते से करीब 55 लाख 67 लाख रुपये की सरकारी राशि का गबन करने के आरोपी सहायक प्रशासनिक अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 24 जुलाई को चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी राहुल कुमार के खिलाफ अस्पताल में कैशियर के पद पर रहते हुए धोखाधड़ी से सरकारी राशि खुद के खाते में स्थानांतिरत करके गबन करने का मामला दर्ज कराया था।
सं सुनील शोभित
वार्ता.

see more..

नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान दिवस पर अवकाश घोषित

06 Sep 2026 | 8:56 PM

भरतपुर, 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन सूत्रों ने रविवार को बताया कि नगर निगम भरतपुर और नगरपालिका रूपवास एवं भुसावर में प्रथम चरण का मतदान बुधवार, नौ सितम्बर को होगा, जबकि नगरपालिका नदबई, वैर, बयाना एवं उच्चैन में द्वितीय चरण का मतदान 11 सितम्बर को निर्धारित किया गया है।.

see more..

51 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 8:56 PM

भरतपुर, 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे 51 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोवर्धन की ओर से दो गाड़ियों में गांजे की बड़ी खेप डीग लाये जाने की सूचना के बाद पुलिस ने बहज चौकी पर नाकाबंदी की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के अवरोधक तोड़कर भागने की कोशिश की। .

see more..