Friday, Mar 6 2026 | Time 19:58 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कायसन फार्मा की सभी 19 प्रकार की दवाओं के वितरण पर अग्रिम आदेश तक रोक

जयपुर, 03 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में वितरित की जा रही खांसी की सिरप की गुणवत्ता एवं दवाओं के मानक निर्धारण में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने के मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए खांसी की सीरप सप्लाई करने वाली कम्पनी कायसन फार्मा जयपुर द्वारा सप्लाई की जाने वाली सभी 19 प्रकार की दवाओं के वितरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है वहीं एक औषधि नियंत्रक को निलंबित किया गया है।
विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अन्य दवा कंपनियां जो डेक्सट्रोमैथोरपन युक्त खांसी की दवा सप्लाई करती हैं, उनके वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। विभाग ने विभिन्न दवाओं में साल्ट की मात्रा के आधार पर मानक निर्धारण की प्रक्रिया को प्रभावित करने के मामले में औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा को निलंबित भी किया हैं।
उल्लेखनीय है कि खांसी की सिरप की गुणवत्ता के प्रकरण में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहन जांच करने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर इस प्रकरण की विस्तृत एवं गहन जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति भी गठित की जा रही है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने भी प्रकरण सामने आने पर समिति गठित कर जांच करने एवं आमजन में हित में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने डेक्स्ट्रोमैथोरपन युक्त दवा की सभी बैचों पर रोक लगा दी थी। साथ ही यह दवा सप्लाई करने वाली अन्य कम्पनियों की दवा पर भी रोक लगा दी गई है।
आरएमएससीएल के प्रबंध निदेशक पुखराज सेन ने बताया कि कायसन फार्मा, जयपुर जो डेक्सट्रोमैथोरपन दवा की सप्लाई कर रही है। इस कंपनी के 2012 से अब तक 10 हजार 119 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 42 सैंपल अब तक अमानक पाए गए हैं। ऐहतियातन विभाग ने इस कंपनी द्वारा सप्लाई की जा रही सभी 19 प्रकार की दवाओं की आपूर्ति को अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
जोरा
वार्ता
More News

जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग घायल

06 Mar 2026 | 7:50 PM

जयपुर 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गये। .

see more..

पंजाब से हेरोइन लाये दो युवक गिरफ्तार

06 Mar 2026 | 7:48 PM

श्रीगंगानगर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 47 ग्राम हेरोइन बरामद की है।.

see more..

भजनलाल ने सेना दिवस परेड-2026 की संकलन पुस्तक और लघु फिल्म का किया विमोचन

06 Mar 2026 | 7:41 PM

जयपुर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां सेना दिवस परेड-2026 की संकलन पुस्तक और लघु फिल्म का विमोचन किया। .

see more..

भजनलाल ने सेना दिवस परेड-2026 की संकलन पुस्तक और लघु फिल्म का किया विमोचन

06 Mar 2026 | 7:41 PM

जयपुर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां सेना दिवस परेड-2026 की संकलन पुस्तक और लघु फिल्म का विमोचन किया। .

see more..

खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित: किरोड़ी

06 Mar 2026 | 7:21 PM

जयपुर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान विधानसभा में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को कहा कि उर्वरकों के साथ किसानों को जबरन अन्य उत्पाद जोड़कर देने की शिकायतों पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 381 फर्मों की बिक्री पर रोक लगायी गयी और 169 विक्रेताओं के विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित या निरस्त किये गये।.

see more..