Saturday, Jun 13 2026 | Time 11:43 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बाधा के मामले में नौ आरोपियों की जमानत खारिज

जयपुर, 03 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बाधा डालने एवं राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के मामले में गिरफ्तार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित नौ आरोपियों की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है।
अवकाशकालीन न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेट (दक्षिण) मेट्रो प्रथम नीलम सुलभ जैन ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण (पीडीपीपी) अधिनियम के तहत आरोप गंभीर मानते हुए प्रार्थना पत्र अस्वीकार कर दिया।
जिन आरोपियों की जमानत याचिकाएँ खारिज हुईं, उनमें विनोद जाखड़, किशोर चौधरी, मनीष, महेश चौधरी, रामसिंह साओता, विकास, साहिल, अक्षय और राकेश कुमार सैनी शामिल हैं।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोडियम को गिराया, पोस्टर फाड़े और वहां मौजूद लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। साथ ही पुलिस वाहन की लाइट तोड़कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया। अभियोजन ने यह भी बताया कि आरोपी विनोद जाखड़ के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही छह मामले दर्ज हैं।
वहीं बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि पुलिस ने विधिक प्रावधानों की अवहेलना करते हुए दोहरी कार्रवाई की है। पहले आरोपियों को शांतिभंग और अपराध की संभावना के आधार पर गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हीं पर गंभीर अपराधों में पुनः गिरफ्तारी दर्शाई गई। बचाव पक्ष ने इसे कानूनन अनुचित बताया।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

राजमार्ग पर कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, युवक घायल

12 Jun 2026 | 10:50 PM

श्रीगंगानगर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।.

see more..

टीईटी से संबंधित शिक्षकों की चिंता के समाधान की केन्द्र सरकार से मांग

12 Jun 2026 | 9:44 PM

जयपुर 12 जून (वार्ता) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शाखा) शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी ) से संबंधित उच्चतम न्यायालय के निर्णय से शिक्षकों के भविष्य को लेकर उत्पन्न चिंता के मामले में केन्द्र सरकार से प्रभावित शिक्षकों को स्थाई राहत प्रदान करने के लिए आगे आने की मांग की हैं। .

see more..

अलवर में घुमंतू समाज का उग्र प्रदर्शन

12 Jun 2026 | 9:40 PM

अलवर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर में घुमंतू-अर्धघुमंतू विमुक्त जाति परिषद (डीएनटी) ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अलवर में प्रदर्शन किया। .

see more..

रावला क्षेत्र में किशोरी ने आत्महत्या की

12 Jun 2026 | 9:38 PM

श्रीगंगानगर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने कीटनाशक दवा का सेवन करके आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चक 3- केएचएम निवासी 15 वर्षीय सरस्वतीदेवी ने बुधवार को खेत में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कीटनाशक दवा का सेवन करने के बाद किशोरी वहीं बैठ गई। उसके परिजनों को पता चला तो वे उसे तुरंत ही अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान सरस्वती की मौत हो गई।
परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिनों से सरस्वती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
सं सुनील
वार्ता.

see more..

प्रदर्शनी में दिखी 12 वर्ष के विकास के सफर की तस्वीर

12 Jun 2026 | 8:55 PM

बारां, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा और जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के संयुक्त आतिथ्य में शुभारंभ किया गया।.

see more..