Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:16 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

उदयपुर, 06 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में खाखडी गांव में सोमवार को ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार एक होटल व्यवसायी की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि उदयपुर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर खाखडी निवासी रूपलाल तेली (70) सुबह स्कूटी से घर से होटल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। इससे रूपलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव गोगुन्दा सामुदायिक चिकित्सालय के शवगृह रखवा दिया।
सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

नूंह में सड़क दुर्घटना में सवाई माधोपुर के चार लोगों की मौत, दो घायल

13 Jun 2026 | 4:17 PM

भरतपुर, 13 जून (वार्ता) हरियाणा में नूंह सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में राजस्थान में सवाई माधोपुर के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।
सूत्राें ने बताया कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बघौला के पास जयपुर से दिल्ली जा रही एक कार सुबह सड़क किनारे खड़े केले से भरे आयशर कैंटर से पीछे से टकरा गयी। इससे एक महिला, एक युवक, एक किशोरी और एक बालक की मौत हो गयी, जबकि जवाहर लाल (55) और चार वर्षीय अक्षय कुमार घायल हो गये।
घायलों को जयपुर भेज दिया गया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

विवाद के कारण पुत्र के ट्रैक्टर से कुचलने से पिता की मौत, दो भतीजे घायल

13 Jun 2026 | 4:03 PM

अलवर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेत की डोल (मेढ़) निर्माण को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये। .

see more..

संविदा नर्स कर्मियों की सेवा अचानक समाप्ति से नर्स में रोष

13 Jun 2026 | 3:40 PM

श्रीगंगानगर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान के जयपुर में महिला चिकित्सालय में कार्यरत संविदाकर्मी द्वारा आत्मदाह करने के विरोध में श्रीगंगानगर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा जिला चिकित्सालय में शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में शोक व्यक्त सभा करके विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों की अचानक सेवा समाप्ति से राज्यभर के नर्स में गहरा रोष है। तीन-तीन,चार-चार वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवारत नर्स की सेवाएं समाप्त करके उनके स्थान पर नये संविदा नर्स लगाया जाना न्यायोचित नहीं है। .

see more..

चक्कर आने से बीएसएफ के सहायक उप निरीक्षक की मौत

13 Jun 2026 | 3:37 PM

श्रीगंगानगर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घडसाना सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 140 वीं बटालियन के एक सहायक उप निरीक्षक की ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आने से मौत हो गयी।.

see more..

किसानों ने रावत से सुंदरपुरा नहर की मरम्मत की मांग की

13 Jun 2026 | 3:35 PM

श्रीगंगानगर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में किसानों ने सिंचाई मंत्री सुरेश रावत से भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की सुंदरपुरा माइनर (एसडीपी नहर) की हालत काफी खस्ता हो जाने पर इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है।.

see more..