Wednesday, Aug 19 2026 | Time 01:41 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जूली ने खींवसर के इस्तीफे एवं लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की

जयपुर 06 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाई मान सिंह ( एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से मरीजों की मौत के मामले को सरकारी लापरवाही से हुई हत्या करार देते हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के इस्तीफे एवं लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
श्री जूली ने सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और इसके बाद अपने बयान में यह मांग की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिस्टम की कमी की वजह से यह हादसा नहीं हुआ बल्कि हत्याएं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले प्रशासनिक लापरवाही से कफ सिरप से बच्चों की जानें गईं अभी वो दर्द भुला भी नहीं सके कि अब सिस्टम की अनदेखी से अस्पताल में आग लग गई जिसमें निर्दोष लोगों को अपनी जिंदगी गवानी पड़ी।
उन्होंने कहा कि जब सरकार मॉनिटरिंग करने में नाकाम है तो उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए, जवाबदेही के बजाय प्रदेश के चिकित्सा मंत्री उल्टे सीधे बयान दे रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस मामले में या तो वो स्वयं चिकित्सा मंत्री से इस्तीफा लें, या फिर मंत्री खुद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ें।
उन्होंने मृतक परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद लकीर पीटने से कुछ नहीं होगा बल्कि सिस्टम में सुधार करना होगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।
उन्होंने कहा कि सिस्टम की कमी की वजह से हुए इस हादसे ने मॉनिटरिंग और ऑडिट की पोल खोल कर रख दी है।
जोरा
वार्ता
More News

पेंशनरों का अनुभव 'विकसित राजस्थान' के संकल्प में महत्वपूर्ण आधार : भजनलाल

19 Aug 2026 | 1:07 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मियों का प्रशासनिक अनुभव, निर्णय क्षमता और व्यावहारिक समझ 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण आधार सिद्ध हो सकती है।.

see more..

फसल बीमा फर्जीवाड़ा : जयपुर और टोंक में ई-मित्र एवं किसानों पर एफआईआर के निर्देश

19 Aug 2026 | 1:01 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में फर्जी पॉलिसी बनाने के मामले में टोंक और जयपुर जिले में ई-मित्र एवं किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर बाइक पर पलटा, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

19 Aug 2026 | 12:51 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।.

see more..

भाजपा नेता अपराध बोध से ग्रसित, इसलिए वंदे मातरम् पर मचा रहे हैं हल्ला, कांग्रेस 90 वर्षों से गाती आ रही है : गहलोत

19 Aug 2026 | 12:47 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर अपराध बोध से ग्रसित होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी वजह से वे अब 'वंदे मातरम्' को लेकर हल्ला मचा रहे हैं।.

see more..

गहलोत की दृष्टि सही नहीं -भजनलाल

19 Aug 2026 | 12:16 AM

गहलोत के बयानों पर भजनलाल का पलटवार, 'दृष्टि सही नहीं, इसलिए नहीं दिख रहा राजस्थान का विकास'.

see more..