Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:01 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान - मुंबई रणजी मैच शनिवार से जयपुर में खेला जायेगा

जयपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान क्रिकेट संघ की मेजबानी में शनिवार से राजस्थान - मुंबई टीमों के बीच चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच खेला जायेगा।
दोनों टीमों ने शुक्रवार को आरसीए अकादमी पर अभ्यास किया। मुंबई टीम ने कप्तान शार्दुल ठाकुर के नेतृत्व में अभ्यास किया जिसमे यशस्वी जयसवाल, अजिंक्या रहाणे, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, अंगकृश रघुवंशी, सिदेश लाड सहित कई सितारे मौजूद हैं।
वहीं, राजस्थान टीम ने कप्तान महिपाल लोमरोर के नेतृत्व में जमकर अभ्यास किया। राजस्थान की टीम में महिपाल लोमरोर (कप्तान ), दीपक हुड्डा, अभिजीत तोमर, सचिन यादव, कार्तिक शर्मा, अजय सिंह कूकना, कुणाल सिंह राठौड़, समर्पित जोशी, शुभम गढ़वाल, सलमान खान, अनिकेत चौधरी, अशोक शर्मा, आकाश सिंह, राहुल चाहर और दीपक चौधरी शामिल हैं।
सुनील, संतोष
वार्ता
More News

कार पलटने से दो लोगों की मौत, एक घायल

16 Dec 2025 | 12:57 PM

चित्तौड़गढ़, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर मंगलवार सुबह एक कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।.

see more..

आदतन तस्कर से 20 ग्राम हेरोइन बरामद

15 Dec 2025 | 10:23 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को देर शाम एक आदतन तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। .

see more..

बाबू लाल गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राजस्थान के दूसरी बार अध्यक्ष बने

15 Dec 2025 | 9:43 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) राजस्थान के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता फिर बीयूवीएम राजस्थान के अध्यक्ष चुने गये हैं। .

see more..

'स्वस्थ राजस्थान' के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार-भजनलाल

15 Dec 2025 | 9:42 PM

जयपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान का हर नागरिक निरोगी, स्वस्थ और खुशहाल हो, इस संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार 'स्वस्थ राजस्थान' के लक्ष्य पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैै और इसके तहत प्रदेश में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का ढांचा तैयार करने के साथ ही गांव-ढाणियों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच को सुगम बनाया जा रहा है। .

see more..

मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 9:41 PM

अलवर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र पुलिस ने राजगढ जैन मंदिर से चार महीने पहले की गई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करके उससे चांदी के चार छत्र बरामद किए हैं। .

see more..