Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:19 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बीस वर्ष से फरार बदमाश गिरफ्तार

जयपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले की पुलिस ने 20 वर्षों से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने शुक्रवार को बताया कि मेवात के तिगांव निवासी एवं 7500 रुपये के इनामी बदमाश जानू मेव (50) को गिरफ्तार किया गया है। जानू मेव तिजारा थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर वर्ष 2005 में एक कॉपर से भरी गाड़ी की लूट के मामले में मुख्य आरोपी था।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि जानू फिरोजपुर झिरका में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जानू मेव को दबोंच लिया।
सुनील, संतोष
वार्ता
More News

आदतन तस्कर से 20 ग्राम हेरोइन बरामद

15 Dec 2025 | 10:23 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को देर शाम एक आदतन तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। .

see more..

बाबू लाल गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राजस्थान के दूसरी बार अध्यक्ष बने

15 Dec 2025 | 9:43 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) राजस्थान के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता फिर बीयूवीएम राजस्थान के अध्यक्ष चुने गये हैं। .

see more..

'स्वस्थ राजस्थान' के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार-भजनलाल

15 Dec 2025 | 9:42 PM

जयपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान का हर नागरिक निरोगी, स्वस्थ और खुशहाल हो, इस संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार 'स्वस्थ राजस्थान' के लक्ष्य पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैै और इसके तहत प्रदेश में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का ढांचा तैयार करने के साथ ही गांव-ढाणियों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच को सुगम बनाया जा रहा है। .

see more..

मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 9:41 PM

अलवर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र पुलिस ने राजगढ जैन मंदिर से चार महीने पहले की गई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करके उससे चांदी के चार छत्र बरामद किए हैं। .

see more..

घर में घुसे अजगर को जंगल में छोड़ा

15 Dec 2025 | 9:41 PM

भरतपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के नदबई तहसील में गांव पपरेरा के एक मकान में विशाल अजगर सांप के घुस जाने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का दल सोमवार को मौके पर पहुंचा और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वनपाल नाका सेवर एवं वनपाल नाका डहरा मोड़ के संयुक्त दल ने सावधानी के साथ करीब 10 फुट लंबे भारी अजगर को काफी मशक्कत के बाद काबू में किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सं सुनील सैनी
वार्ता.

see more..