Monday, Sep 7 2026 | Time 11:51 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


सीए फाइनल रिजल्ट 2025 में किशनगढ़बास के बकुल गुप्ता ने देश में तीसरी रैंक हासिल की

अलवर, 03 नवम्बर (वार्ता) सीए फाइनल परीक्षा 2025 के सोमवार को घोषित परिणामों में राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास निवासी बकुल गुप्ता ने पूरे देश में तीसरी रैंक हासिल करके इतिहास रच दिया है जबकि वह राजस्थान में टॉप पर रहे।
बकुल ने कुल 489 अंक (81.50 प्रतिशत) प्राप्त किए और राजस्थान में टॉप किया। अलवर जिले के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी विद्यार्थी ने सीए फाइनल में अखिल भारतीय तीसरी रैंक हासिल की हो।
जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने दिल्ली से फोन करके बकुल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। पूरे सीए जगत में बकुल की इस उपलब्धि की चर्चा है और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बकुल के पिता राकेश गुप्ता किशनगढ़बास अनाज मंडी में आढ़तिया हैं, जबकि माता शशि बाला गुप्ता गृहिणी हैं। बड़े भाई विपुल गुप्ता जयपुर से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे हैं। बकुल बताते हैं कि उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि सीए की तैयारी के दौरान नियमित पढ़ाई, निरंतर रिवीजन और अनुशासन को अपनी सफलता का मंत्र बनाया।
बकुल ने कहा कि उनका लक्ष्य अब एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश की आर्थिक व्यवस्था में योगदान देना है।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

आज अलवर में भजनलाल शर्मा का रोड शो

07 Sep 2026 | 11:30 AM

अलवर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर में रोड शो करेंगे। .

see more..

भीलवाड़ा में बागी भाजपा प्रत्याशी के मैदान से हटने से बदले नगर निकाय चुनाव के ले समीकरण

07 Sep 2026 | 11:19 AM

भीलवाड़ा, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक समीकरण किस तेजी से बदल रहे हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण वार्ड नंबर 49 में देखने को मिला। .

see more..

संजय कुमार अग्रवाल ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ

07 Sep 2026 | 10:19 AM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को यहां राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। .

see more..

भरतपुर में सनकी युवक ने चाकू से हमला करके युवती को घायल किया

06 Sep 2026 | 10:18 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में रील बनाने की रंजिश को लेकर रविवार को एक सनकी युवक ने युवती पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। .

see more..

पहाडड़ पर चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 10:15 PM

भरतपुर, 06 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए सवाईमाधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान से लटककर रील बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि युवकों की पहचान जितेंद्र सैनी और नरेंद्र सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल उन्हें शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..