Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:25 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से रहेगा 'ड्राई डे'

बारां, 03 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव के लिये 11 नवम्बर मतदान के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने नौ से 11 नवम्बर तक मद्य निषेध दिवस घोषित किया है।
श्री तोमर ने सोमवार को बताया कि वित्त (आबकारी) विभाग के आदेशानुसार मद्य निषेध की अवधि नौ नवम्बर को सायं छह बजे से 11 नवम्बर को सायं छह बजे तक रहेगी। इसके अतिरिक्त जिन क्षेत्रों में मतदान होंगे उन मतदान क्षेत्रों के बाहर के सीमावर्ती तीन किलोमीटर परिधि क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तिथि को सायं छह बजे तक मद्य निषेध रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान अंता विधानसभा क्षेत्र के किसी होटल, भोजनालय, मदिरालय, दुकान अथवा किसी अन्य लोक एवं निजी स्थान में कोई भी मादक पदार्थ या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ के विक्रय और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

मुख्यमंत्री को जनता से चुनावों में किए वादे कितने पूरे हुए, यह बताना चाहिए-डोटासरा

12 Dec 2025 | 10:54 PM

जयपुर, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर गिनाई गई उपलब्धियों पर पलटवार करते हुए कहा है कि .

see more..

ऑपरेशन 'सिंदूर' में उत्कृष्ट सहयोग के लिए आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ सम्मानित

12 Dec 2025 | 10:52 PM

जयपुर 12 दिसंबर (वार्ता) ऑपरेशन 'सिंदूर' में उत्कृष्ट सहयोग के लिए राजस्थान में आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ को वायुसेना द्वारा सम्मानित किया गया हैं। .

see more..

राजस्थान में दो वर्ष में आमजन से किए वादों में 70 प्रतिशत कार्य पूरे-भजनलाल

12 Dec 2025 | 10:19 PM

जयपुर, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार के सुशासन, विकास और विश्वास के दो वर्षों ने प्रदेश की दिशा और दशा बदलने की ठोस शुरुआत की है और हमने आमजन से जो काम पांच साल में पूरे करने का वादा किया था उनमें 70 प्रतिशत कार्य दो वर्ष में ही कर चुके हैं। .

see more..

राजस्थान में जेन-जी थीम पर आधारित पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का उद्घाटन

12 Dec 2025 | 10:07 PM

जोधपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने और युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए डाक विभाग ने राजस्थान में जेन-जी थीम पर आधारित पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का शुक्रवार को उद्घाटन किया। .

see more..

डीग जिले में 37 साइबर ठग गिरफ्तार

12 Dec 2025 | 10:06 PM

भरतपुर, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले में साइबर ठगी पर नकेल कसने के लिए चलाए गए दो दिवसीय अभियान 'ऑपरेशन वज्र प्रहार' के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 37 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।.

see more..