Sunday, Sep 6 2026 | Time 15:16 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डोटासारा और रंधावा ने किया अंता मेंं जनसम्पर्क

बारां, 03 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले अन्ता विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के (एआईसीसी) के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में अन्ता विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसम्पर्क किया तथा जनसभाओं को सम्बोधित किया।
श्री डोटासरा ने कहा कि अन्ता विधानसभा क्षेत्र में हो रहा उपचुनाव साधारण उपचुनाव नहीं है क्योंकि यहां से भाजपा के टिकट पर जीता प्रत्याशी आपराधिक प्रकरण में सजा होने के कारण और न्यायालय से कोई सहायता नहीं मिलने पर विधानसभा से उसकी सदस्यता समाप्त हो गई और राजस्थान में पहली बार इस कारण उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने किस प्रकार जनहित के कार्यों को किया और आम आदमी को राहत देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की इसका आंकलन करना होगा।
उन्होंने कहा कि दो वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राजय में जिस तरह से जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया अथवा ठण्डे बस्ते में डाला और जो कुशासन चल रहा है इस पर नजर डालने के साथ ही 11 वर्ष का भारतीय जनता पार्टी का केन्द्र में शासन का आंकलन भी करना चाहिए इससे वास्तविकता सामने आ जाएगी।
श्री डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच वर्ष के शासन में प्रदेशवासियों को लाभान्वित करने के लिए 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क ईलाज दिया, गरीब के बेटे को अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में निःशुल्क शिक्षा दी, तीन लाख 90 हजार के करीब सरकारी नौकरियां दी। गरीबों के लिए निःशुल्क फूड पैकेट, बुजुर्गों को पेंशन देने का काम किया, किसानों को 12 हजार रुपये तक का बिजली बिल माफ किया, घरेलू उपभोक्ताओं का 100 यूनिट बिजली बिल माफ करने का काम किया, ऐसी सैंकड़ों लाभकारी योजनाएं कांग्रेस शासन में लागू हुई, लेकिन भाजपा के पौने दो साल के शासन में गरीब का निःशुल्क ईलाज बंद हो गया, फूड किट बंद हो गया, अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद कर रहे है, बच्चों को नौकरियां नहीं मिल रही, बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही, सड़कें टूटी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकता है कि जो जनप्रतिनिधि हो वो सुख, दुख में भागीदार बने, गरीब का चूल्हा कैसे जले दो वक्त का भोजन मिले इसके लिए जनप्रतिनिधि काम करें, बच्चों की पढ़ाई सही चले, गरीब को इलाज मिले, यह सब काम कांग्रेस ने किए थे, लेकिन अब भाजपा शासन में यह सब काम बंद हो गए है। पर्चियों से सरकारें बने और पर्चियों से मुख्यमंत्री बने तो समझा जा सकता है कि ऐसी सरकारें दिल्ली से आयी पर्चियों से ही चलेंगी स्वयं के विवेक का इस्तेमाल नहीं करेंगी।
जोरा
वार्ता
More News

उदयपुर में 13 वर्ष से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 10:56 PM

उदयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 वर्ष से फरार पांच हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डा अमृता दुहन ने शनिवार को बताया कि धानमंडी थानाधिकारी गजवीरसिंह के नेतृत्व में गठित दल ने इनामी अपराधी जहीर शाह (52) निवासी भाकर पुलिस थाना ऊंझा जिला मेहसाणा, गुजरात को मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सहायता से रामोसणा चौकडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

धौलपुर में लगातार बारिश से पार्वती बांध से जलनिकासी शुरु

05 Sep 2026 | 10:54 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते पार्वती बांध में पानी की आवक बढ़ने से शनिवार शाम को दो द्वार दो फुट खोलकर करीब 2200 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। .

see more..

डीग जिले में लगातार बारिश से कटी फसलें हुई खराब

05 Sep 2026 | 10:51 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से पककर तैयार हुई ज्वार और बाजरे की खरीफ की फसलें खराब होने का मामला सामने आया है। .

see more..

मोदी के नेतृत्व में विकास को नई रफ्तार देगी ट्रिपल इंजन सरकार :भजनलाल

05 Sep 2026 | 10:48 PM

उदयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है और अब विकास की इस रफ्तार को और तेज करने के लिए डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। .

see more..

सवाई माधोपुर में पहाड़ की चोटी पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने से सनसनी

05 Sep 2026 | 10:37 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के खंडार के छाण कस्बे में पीर बाबा की दरगाह के पास एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान की चोटी पर लटक कर खतरनाक स्टंट करते हुए चार दोस्तो के साथ बनाई गई रील शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गई। .

see more..