Monday, Dec 15 2025 | Time 17:48 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


नदी में पुलिया पार करते समय युवक, बालक बहे

भरतपुर, 05 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में नदी पर स्थित पुलिया पार करते समय बुधवार को उत्तर प्रदेश के एक बालक और एक युवक तेज बहाव में बह गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपरान्ह मलारना स्टेशन से ओलवाडा रपट की तरफ आते समय अपरान्ह उत्तर प्रदेश निवासी बाइक सवार तीन किशोर पानी के तेज बहाव में बह गये। इसमें से एक बच कर बाहर निकल आया लेकिन दो किशोरो का कोई पता नहीं लग सका है। स्थानीय गोताखोरों की ओर से दोनों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराह्न करीब चार बजे कासिम (15), शाकिब (10) और शाहिद (19) मोटर साइकल से मलारना स्टेशन से ओलवाडा रपट की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान यहां पानी का तेज बहाव होने के चलते मोटर साइकिल से गिरकर तीनों नदी में गिर गये। इस पर जैसे तैसे कासिम नदी से बाहर निकल आया और उसने शोर मचाया।
पुलिस ने बताया कि शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया और गोताखोरों की मदद से पानी मे बहे दोनों की तलाश शुरु की। दोनों उत्तर प्रदेश मिजानपुर, कटरा जिला सजानपुर के रहने वाले हैं। पुलिस गाेताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

श्रीगंगानगर में मंदिरों में बढ़ती चोरी के मद्देनजर पुलिस से रात्रि गश्त की मांग

15 Dec 2025 | 4:29 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर शहर में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में बढ़ती चोरी और सेंधमारी की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में शहर के करीब 10 प्रमुख मंदिरों की प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और पुजारियों ने सोमवार को यहां पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से मुलाकात की। .

see more..

बारां में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा, सद्भाव के साथ मनाया

15 Dec 2025 | 4:27 PM

बारां, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बारां जिले में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।.

see more..

किसानों, स्थानीय ग्रामीणों का नहीं थम रहा एथेनॉल संयंत्र का विरोध

15 Dec 2025 | 3:51 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी तहसील क्षेत्र में स्थित गांव राठीखेड़ा के नजदीक एक निजी कंपनी द्वारा स्थापित किए जा रहे एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल संयंत्र को लेकर किसानों और स्थानीय ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। .

see more..

हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट के साथ अदालत परिसर में बम धमकी का साया: पुलिस की सघन जांच जारी

15 Dec 2025 | 3:47 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी ने सोमवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। .

see more..

मोदी, बिरला, बागडे, देवनानी, गहलोत सहित कई नेताओं ने भजनलाल को दी जन्मदिन की बधाई

15 Dec 2025 | 2:50 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सहित नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।.

see more..