Monday, Dec 15 2025 | Time 16:31 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर होगा एसएमएस स्टेडियम में भव्य आयोजन

जयपुर, 05 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर के एमएसएमस स्टेडियम में राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात नवंबर को सुबह बजे भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50,000 लोग सामूहिक रूप से "वंदे मातरम" का गायन करेंगे।
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम की ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण करते हुए यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्यभर में संगठन और आमजन के सहयोग से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगीत गायन करेंगे।
श्री सैनी ने बताया कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय टोली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुलाकात करके कार्यक्रम की रूपरेखा पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। शर्मा ने इस आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ने और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के सुझाव दिए।
इसके लिए बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक बालमुकुंद आचार्य, गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा, हंसराज पटेल, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल, जयपुर देहात उत्तर जिला अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, जयपुर देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव,उप महापौर पुनीत कर्णावट और अन्य लोग मौजूद थे।
जोरा
वार्ता
More News

हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट के साथ अदालत परिसर में बम धमकी का साया: पुलिस की सघन जांच जारी

15 Dec 2025 | 3:47 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी ने सोमवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। .

see more..

मोदी, बिरला, बागडे, देवनानी, गहलोत सहित कई नेताओं ने भजनलाल को दी जन्मदिन की बधाई

15 Dec 2025 | 2:50 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सहित नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।.

see more..

स्कूल बस - बोलेरो कैम्पर में भिड़ंत से 12 लोग घायल

15 Dec 2025 | 1:51 PM

जैसलमेर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में जैसलमेर जिले सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक स्कूल बस और बोलेरो कैम्पर में टक्कर से महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गये।.

see more..

हनुमानगढ़ में कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कम्प

15 Dec 2025 | 1:44 PM

हनुमानगढ़, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की सोमवार को धमकी मिलने से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। .

see more..

राज्य कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों के लिए 19 जनवरी को जयपुर में होगी महारैली

15 Dec 2025 | 1:42 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने अपनी 11 सूत्री मांगों को मजबूती से उठाने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। .

see more..