Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:47 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पुष्कर मेला हमारे ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक है-चौधरी

पुष्कर (अजमेर), 05 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा है कि पुष्कर मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे ग्रामीण जीवन, पशुपालन और कृषि संस्कृति का प्रतीक है।
श्री चौधरी ने बुधवार को विश्वप्रसिद्ध पुष्कर पशु एवं सांस्कृतिक मेले के समापन समारोह में कहा कि यह पांच दिवसीय मेला राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं, पशुपालन, कृषि संस्कृति और हस्तशिल्प की अनूठी झलक प्रस्तुत करता है। यह मेला राजस्थान की लोक परंपराओं, कला और हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बना है।
उन्होंने कहा कि यह मेला राजस्थान की अमूल्य धरोहर है, जो किसानों, पशुपालकों और स्थानीय कलाकारों के जीवन में नई ऊर्जा भरता है। हमें मिलकर इस गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाकर पशुपालन को प्रोत्साहित करना चाहिए। यही हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सच्ची शक्ति है।
जोरा
वार्ता
More News

राजस्थान कांंग्रेस बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

16 Dec 2025 | 11:33 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किये जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। .

see more..

एएसआई को 50 हजार की रिश्वत मामले में ढाई साल की सजा

16 Dec 2025 | 11:33 PM

भीलवाड़ा 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा शहर कोतवाली में तैनात रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। .

see more..

तोमर के राष्ट्रीय फुटबाल के लिये चयन होने पर धौलपुर में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

16 Dec 2025 | 10:44 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है। .

see more..

राजस्थान में करीब 41 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम हटे

16 Dec 2025 | 10:43 PM

जयपुर 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया जिसमें पांच करोड चार लाख 71 हजार से अधिक अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल किए गए हैं जबकि लगभग 41 हजार 85 हजार मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। .

see more..

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में करीब 45 हजार लोगों ने किया रक्तदान

16 Dec 2025 | 10:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविरों में लगभग 45 हजार यूनिट रक्तदान किया गया। .

see more..