Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:31 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


85 वर्ष से अधिक बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों ने घर से किया मतदान,

बारां, 05 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के तहत प्रथम चरण की गृह मतदान प्रक्रिया बुधवार को सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवर लाल जनागल ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर पर ही मतदान का अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 284 पात्र मतदाताओं ने अपने घर से डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। इनमें 184 वरिष्ठ नागरिक और 100 दिव्यांगजन मतदाता शामिल रहे।
श्री जनागल ने बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में गृह मतदान के लिए 10 विशेष मतदान दल गठित किए गए हैं, जो अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से मतदान करवा रहे हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण की गृह मतदान प्रक्रिया सात एवं आठ नवम्बर को आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य उन मतदाताओं को मतदान का अधिकार सुलभ कराना है जो शारीरिक रूप से मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

राजस्थान कांंग्रेस बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

16 Dec 2025 | 11:33 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किये जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। .

see more..

एएसआई को 50 हजार की रिश्वत मामले में ढाई साल की सजा

16 Dec 2025 | 11:33 PM

भीलवाड़ा 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा शहर कोतवाली में तैनात रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। .

see more..

तोमर के राष्ट्रीय फुटबाल के लिये चयन होने पर धौलपुर में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

16 Dec 2025 | 10:44 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है। .

see more..

राजस्थान में करीब 41 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम हटे

16 Dec 2025 | 10:43 PM

जयपुर 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया जिसमें पांच करोड चार लाख 71 हजार से अधिक अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल किए गए हैं जबकि लगभग 41 हजार 85 हजार मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। .

see more..

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में करीब 45 हजार लोगों ने किया रक्तदान

16 Dec 2025 | 10:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविरों में लगभग 45 हजार यूनिट रक्तदान किया गया। .

see more..