Monday, May 11 2026 | Time 17:14 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण प्रारंभ

जयपुर, 05 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य के चिकित्सा संस्थानों का तीन दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान बुधवार से प्रारंभ हुआ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि पहले दिन राज्य स्तर, जोन, जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने 813 चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण करके चिकित्सा संस्थानों में इण्डियन पब्लिक हेल्थ स्टेण्डर्ड को जांचा। जांच में पाई जा रही कमियों के आधार पर सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य के चिकित्सा संस्थानों में मानकों को बेहतर करने की दृष्टि से पांच से सात नवम्बर तक सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों, जिला अस्पतालों, मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्रों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया जा रहा है।
श्रीमती राठौड़ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थान में भवन एवं साफ - सफाई की स्थिति, मानव संसाधन की उपलब्धता, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, ओपीडी, आईपीडी में मरीजों की संख्या, संस्थान में आने वाले रोगियों की संख्या, नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना के क्रियान्वयन सहित अन्य कई बिंदुओं पर गहन निरीक्षण किया जा रहा है।
निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के पहले दिन 813 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया गया है। इनमें तीन जिला अस्पताल, 23 उप जिला अस्पताल, एक सैटेलाइट अस्पताल, 125 सीएचसी, 267 पीएचसी एवं 394 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का गहन निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों ने एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति भी जांची। अधिकारियों ने एम्बुलेंस की स्थिति, उसमें सभी जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता को देखा।
जोरा
वार्ता
More News

पुलिस कार्रवाई से नाराज तीन महिलायें पानी की टंकी पर चढ़ीं

11 May 2026 | 4:20 PM

भरतपुर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट तीन महिलायें सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़ गयीं। .

see more..

देवनानी का पदोन्नत विधानसभा कर्मियों ने जताया आभार

11 May 2026 | 3:47 PM

जयपुर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सोमवार को यहां विधानसभा में पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आभार जताया। .

see more..

देवनानी मंगलवार को जायेंगे मुंबई

11 May 2026 | 3:38 PM

जयपुर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को मुंबई दौरे पर जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री देवनानी मुम्बई में बांद्रा वेस्ट स्थित बाल गंधर्व (रंग मंदिर) में आयोजित विश्व सिंधी हिंदू फाउण्डेशन ऑफ एसोसिएशन सदस्यों की कोर कमेटी और सामान्य परिषद की बैठक में भाग लेंगे। .

see more..

नाइटेंगल फ्लोरेंस जयंती पर कल नर्सिंग डे मनाया जाएगा

11 May 2026 | 3:21 PM

श्रीगंगानगर, 11 मई (वार्ता) दुनिया की पहली नर्स नाइटेंगल फ्लोरेंस की जयंती पर मंगलवार को राजस्थान में श्रीगंगानगर में राजस्थान नर्सेज संघ द्वारा हर वर्ष की तरह नर्सिंग डे मनाया जाएगा। .

see more..

खुली जेल के पास अफीम बेचते गिरफ्तार

11 May 2026 | 3:15 PM

श्रीगंगानगर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कृषि अनुसंधान केंद्र में स्थापित खुली जेल के बाहर एक व्यक्ति को अवैध रूप से अफीम बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को देर शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर हंसराज सिंह को गिरफ्तार किया। वह मौसम विभाग रोड पर ओवर ब्रिज के नजदीक कृषि अनुसंधान केंद्र में स्थापित खुलाबंदी शिविर (ओपन जेल) के बाहर एक पेड़ के नीचे ग्राहकों को अफीम बेचने की फिराक में खड़ा था। .

see more..