Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:24 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डम्पर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

भरतपुर, 05 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में बुधवार को डम्पर की चपेट में आकर मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश में मुरैना के निवासी मनोज (38), अपनी भांजी खुशबु (26) और उसकी बेटी रिया (दो) के साथ मोटर साइकिल से आगरा जिले के सैयां से मुरैना अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक तेज रफ्तार डम्पर ने उन्हें रौंद दिया। इससे मां बेटी की मौके पर ही माैत हाे गयी जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी भी मौत हो गयी।
हादसे के बाद धौलपुर के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का जायजा लेते हुए आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपरों को रोककर उनकी जांच की और 10 से अधिक डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की। धौलपुर के परिवहन अधिकारी गौरव यादव भी उनके साथ रहे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी से इस राजमार्ग पर रोज गिट्टी और डस्ट से भरे 100 से अधिक डंपर बेतहाशा दौड़ते हैं, जिनकी चपेट में आने से पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

उदयपुर में 13 वर्ष से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 10:56 PM

उदयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 वर्ष से फरार पांच हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डा अमृता दुहन ने शनिवार को बताया कि धानमंडी थानाधिकारी गजवीरसिंह के नेतृत्व में गठित दल ने इनामी अपराधी जहीर शाह (52) निवासी भाकर पुलिस थाना ऊंझा जिला मेहसाणा, गुजरात को मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सहायता से रामोसणा चौकडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

धौलपुर में लगातार बारिश से पार्वती बांध से जलनिकासी शुरु

05 Sep 2026 | 10:54 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते पार्वती बांध में पानी की आवक बढ़ने से शनिवार शाम को दो द्वार दो फुट खोलकर करीब 2200 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। .

see more..

डीग जिले में लगातार बारिश से कटी फसलें हुई खराब

05 Sep 2026 | 10:51 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से पककर तैयार हुई ज्वार और बाजरे की खरीफ की फसलें खराब होने का मामला सामने आया है। .

see more..

मोदी के नेतृत्व में विकास को नई रफ्तार देगी ट्रिपल इंजन सरकार :भजनलाल

05 Sep 2026 | 10:48 PM

उदयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है और अब विकास की इस रफ्तार को और तेज करने के लिए डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। .

see more..

सवाई माधोपुर में पहाड़ की चोटी पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने से सनसनी

05 Sep 2026 | 10:37 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के खंडार के छाण कस्बे में पीर बाबा की दरगाह के पास एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान की चोटी पर लटक कर खतरनाक स्टंट करते हुए चार दोस्तो के साथ बनाई गई रील शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गई। .

see more..