Monday, Dec 15 2025 | Time 17:53 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में एसआईआर का जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से क्रियान्वयन

जयपुर, 05 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन बुधवार तक राज्य में 36 लाख गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किए गए।
राज्य में गणना प्रपत्र वितरण में प्रभावशाली रणनीति के कारण चित्तौड़गढ़ एवं अलवर जिले लगातार दो दिन से अग्रणी चल रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राज्य के सभी मौजूदा मतदाताओं के लिए नए गणना फॉर्म (ईएफ) की छपाई और घर-घर जाकर वितरण का काम 199 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हो चुका है। एसआईआर से संबंधित सभी गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने बताया कि सभी राज्यों की मतदाता सूचियां अपलोड कर दी गयी हैं। साथ ही यह लिंक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि विगत एसआईआर की मतदाता सूची में अगर किसी वर्तमान मतदाता के माता-पिता/ दादा-दादी आदि का नाम शामिल है तो सटीक और सत्यापित पारिवारिक संबंध के माध्यम से वंशावली का मानचित्रण (मैपिंग) किया जा रहा है।
श्री महाजन ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक आयु के 84.98 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, इसके साथ ही 40 वर्ष एवं इससे कम आयु के 53.28 प्रतिशत मतदाताओं की भी मैपिंग उनके परिवारजन के विवरण की सहायता से कर ली गई है। इस प्रकार राज्य के कुल 68.17 मतदाता विगत विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मैप हो गए हैं अर्थात इन्हें इस संपूर्ण प्रक्रिया में केवल गणना प्रपत्र में सूचनाओं को भरना है एवं किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं देना है।
मैपिंग के इस कार्य में जो जिले अग्रणी रहे वह हैं, बाड़मेर, नागौर, बालोतरा, जालौर और दौसा किंतु जिन जिलों में अभी इस कार्य को और अधिक सजगता एवं तत्परता से किए जाने की आवश्यकता है, वे है जोधपुर जयपुर कोटा श्रीगंगानगर एवं अजमेर। एसआईआर चार दिसम्बर तक चलेगा।
जोर
वार्ता
More News

श्रीगंगानगर में मंदिरों में बढ़ती चोरी के मद्देनजर पुलिस से रात्रि गश्त की मांग

15 Dec 2025 | 4:29 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर शहर में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में बढ़ती चोरी और सेंधमारी की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में शहर के करीब 10 प्रमुख मंदिरों की प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और पुजारियों ने सोमवार को यहां पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से मुलाकात की। .

see more..

बारां में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा, सद्भाव के साथ मनाया

15 Dec 2025 | 4:27 PM

बारां, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बारां जिले में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।.

see more..

किसानों, स्थानीय ग्रामीणों का नहीं थम रहा एथेनॉल संयंत्र का विरोध

15 Dec 2025 | 3:51 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी तहसील क्षेत्र में स्थित गांव राठीखेड़ा के नजदीक एक निजी कंपनी द्वारा स्थापित किए जा रहे एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल संयंत्र को लेकर किसानों और स्थानीय ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। .

see more..

हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट के साथ अदालत परिसर में बम धमकी का साया: पुलिस की सघन जांच जारी

15 Dec 2025 | 3:47 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी ने सोमवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। .

see more..

मोदी, बिरला, बागडे, देवनानी, गहलोत सहित कई नेताओं ने भजनलाल को दी जन्मदिन की बधाई

15 Dec 2025 | 2:50 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सहित नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।.

see more..