Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:49 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण मैरिज गार्डन चलाना गैरकानूनी -उच्च न्यायालय

जयपुर, 05 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान उच्च न्यायालय ने एक फैसले में कहा है कि जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) क्षेत्राधिकार में बिना भू-रूपांतरण के कृषि भूमि पर व्यवसायिक विवाह स्थल के रूप में संचालन नहीं किया जा सकता।
अदालत ने कहा कि कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि, जैसे मैरिज गार्डन, चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है।
न्यायाधीश समीर जैन की अदालत ने यह आदेश एक याचिकाकर्ता द्वारा अपने मैरिज गार्डन को जेडीए द्वारा सील किए जाने की कार्रवाई को चुनौती देने पर मंगलवार को दिया है। याचिका में कहा गया था कि शहर में बड़ी संख्या में कृषि भूमि पर मैरिज गार्डन संचालित हो रहे हैं, लेकिन जेडीए अधिकारियों ने केवल उसी गार्डन को सील किया जबकि अन्य पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अदालत ने जेडीए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि वे केवल चुनिंदा गार्डनों पर कार्रवाई नहीं कर सकते। यदि जेडीए अधिकारी चयनित नीति अपनाते हैं, तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने जेडीए को निर्देश दिए कि शहर में जितने भी मैरिज गार्डन कृषि भूमि पर संचालित हैं, उन पर समान रूप से कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में बिना रूपांतरण के कोई भी व्यावसायिक गतिविधि कृषि भूमि पर न हो।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

राजस्थान कांंग्रेस बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

16 Dec 2025 | 11:33 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किये जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। .

see more..

एएसआई को 50 हजार की रिश्वत मामले में ढाई साल की सजा

16 Dec 2025 | 11:33 PM

भीलवाड़ा 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा शहर कोतवाली में तैनात रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। .

see more..

तोमर के राष्ट्रीय फुटबाल के लिये चयन होने पर धौलपुर में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

16 Dec 2025 | 10:44 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है। .

see more..

राजस्थान में करीब 41 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम हटे

16 Dec 2025 | 10:43 PM

जयपुर 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया जिसमें पांच करोड चार लाख 71 हजार से अधिक अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल किए गए हैं जबकि लगभग 41 हजार 85 हजार मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। .

see more..

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में करीब 45 हजार लोगों ने किया रक्तदान

16 Dec 2025 | 10:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविरों में लगभग 45 हजार यूनिट रक्तदान किया गया। .

see more..