Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:37 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


खींवसर ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

जैसलमेर, 08 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शनिवार को जैसलमेर में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करके निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने श्री खींवसर को कॉलेज भवन, अधोसंरचना एवं आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
श्री खींवसर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनस्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जैसलमेर मेडिकल कॉलेज में 50 छात्रों के साथ प्रथम बैच की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। साथ ही कॉलेज परिसर में 345 बेड्स की क्षमता वाले अस्पताल एवं 50 बैड्स क्षमता क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके पूर्ण होने पर आमजन को जैसलमेर जिले में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होगी।
श्री खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार जैसलमेर, बीकानेर एवं बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है एवं इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पूर्व विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र पालीवाल, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जोरा
वार्ता
More News

राजस्थान कांंग्रेस बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

16 Dec 2025 | 11:33 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किये जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। .

see more..

एएसआई को 50 हजार की रिश्वत मामले में ढाई साल की सजा

16 Dec 2025 | 11:33 PM

भीलवाड़ा 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा शहर कोतवाली में तैनात रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। .

see more..

तोमर के राष्ट्रीय फुटबाल के लिये चयन होने पर धौलपुर में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

16 Dec 2025 | 10:44 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है। .

see more..

राजस्थान में करीब 41 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम हटे

16 Dec 2025 | 10:43 PM

जयपुर 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया जिसमें पांच करोड चार लाख 71 हजार से अधिक अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल किए गए हैं जबकि लगभग 41 हजार 85 हजार मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। .

see more..

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में करीब 45 हजार लोगों ने किया रक्तदान

16 Dec 2025 | 10:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविरों में लगभग 45 हजार यूनिट रक्तदान किया गया। .

see more..