Monday, Dec 15 2025 | Time 17:33 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भरतपुर में रेल पटरियों पर मिले आठ गौवंशों के अवशेष

भरतपुर, 08 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में शनिवार को आगरा-जयपुर रेलमार्ग के इकरन रेलवे स्टेशन के समीप आठ गौवंश के क्षत विक्षत अवशेष मिले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बझेरा के आजाद नगर फाटक के पास सुबह रेल पटरियों के बीच आठ गौवंश मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस और नगर निगम की अनदेखी से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
सूत्रों ने बताया कि संभवत: पटरी से निकलते समय ये गौवंश किसी रेलगाड़ी की चपेट में आ गये। इनको दफनान के लिये नगर निगम से किसी तरह का सहयोग नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है।
बाद में इस मामले की जानकारी मिलने के बाद युवा सेवा समिति के अध्यक्ष रोहित मित्तल और उनके दल के सदस्यों ने रेल पटरी पर दूर दूर तक बिखरे गौवंश के क्षतविक्षत अवशेषों को एक जगह इकठ्ठा करके जेसीबी की मदद से गहरे गड्ढे खुदवाकर उन्हें विधि विधान के साथ दफनाया।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

श्रीगंगानगर में मंदिरों में बढ़ती चोरी के मद्देनजर पुलिस से रात्रि गश्त की मांग

15 Dec 2025 | 4:29 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर शहर में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में बढ़ती चोरी और सेंधमारी की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में शहर के करीब 10 प्रमुख मंदिरों की प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और पुजारियों ने सोमवार को यहां पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से मुलाकात की। .

see more..

बारां में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा, सद्भाव के साथ मनाया

15 Dec 2025 | 4:27 PM

बारां, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बारां जिले में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।.

see more..

किसानों, स्थानीय ग्रामीणों का नहीं थम रहा एथेनॉल संयंत्र का विरोध

15 Dec 2025 | 3:51 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी तहसील क्षेत्र में स्थित गांव राठीखेड़ा के नजदीक एक निजी कंपनी द्वारा स्थापित किए जा रहे एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल संयंत्र को लेकर किसानों और स्थानीय ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। .

see more..

हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट के साथ अदालत परिसर में बम धमकी का साया: पुलिस की सघन जांच जारी

15 Dec 2025 | 3:47 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी ने सोमवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। .

see more..

मोदी, बिरला, बागडे, देवनानी, गहलोत सहित कई नेताओं ने भजनलाल को दी जन्मदिन की बधाई

15 Dec 2025 | 2:50 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सहित नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।.

see more..