Monday, Dec 15 2025 | Time 17:52 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में 6500 से अधिक वाहनों का चालान, 33 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द

जयपुर, 08 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में परिवहन विभाग ने चार दिनों में 6500 से अधिक वाहनों का चालान किया है और 33 वाहनों के पंजीयन रद्द किए हैं।
राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चार से 18 नवम्बर तक राज्यव्यापी 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर सख्त कार्रवाई कर रहा है। चार से सात नवम्बर तक शराब पीकर वाहन चलाने पर 2949, तेज गति से वाहन चलाने पर 16 हजार 160, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 10 हजार 888, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 1199, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 2863 तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 6269 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान एक लाख 33 हजार 988 नागरिकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया है।
राज्य के विभिन्न राजमार्गों पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करने के लिए पुलिस जाप्तों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही, लेन ड्राइविंग सुनिश्चित करने के लिए पुलिस दल तैनात रहे और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सू्त्रों ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत सात नवंबर को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चलने वाले 1818 व्यावसायिक वाहन (ट्रक एवं बस) चालकों की नेत्र जांच करके 291 जरूरतमंद चालकों को चश्मे वितरित किए। विभाग द्वारा अब तक (सात नवम्बर तक) 2279 चालकों की नेत्र जांच करके 402 चश्मे वितरित किए जा चुके हैं।
इस दौरान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राज्य में नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक कुल 6552 वाहनों के चालान किए हैं। इसमें मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग के 453, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 163 तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 4356 मालवाहक वाहनों के चालान किए गए। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 85, छत पर सामान रख संचालन करने पर 19 बसों और अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 741 यात्री वाहनों का चालान किया। इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा 163 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए, 33 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए तथा 333 वाहनों को सीज किया गया है। इस दौरान अन्य मामलों में भी विभाग द्वारा चालान किए गए हैं।
जोरा सुनील अशोक
वार्ता
More News

श्रीगंगानगर में मंदिरों में बढ़ती चोरी के मद्देनजर पुलिस से रात्रि गश्त की मांग

15 Dec 2025 | 4:29 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर शहर में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में बढ़ती चोरी और सेंधमारी की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में शहर के करीब 10 प्रमुख मंदिरों की प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और पुजारियों ने सोमवार को यहां पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से मुलाकात की। .

see more..

बारां में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा, सद्भाव के साथ मनाया

15 Dec 2025 | 4:27 PM

बारां, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बारां जिले में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।.

see more..

किसानों, स्थानीय ग्रामीणों का नहीं थम रहा एथेनॉल संयंत्र का विरोध

15 Dec 2025 | 3:51 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी तहसील क्षेत्र में स्थित गांव राठीखेड़ा के नजदीक एक निजी कंपनी द्वारा स्थापित किए जा रहे एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल संयंत्र को लेकर किसानों और स्थानीय ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। .

see more..

हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट के साथ अदालत परिसर में बम धमकी का साया: पुलिस की सघन जांच जारी

15 Dec 2025 | 3:47 PM

श्रीगंगानगर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी ने सोमवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। .

see more..

मोदी, बिरला, बागडे, देवनानी, गहलोत सहित कई नेताओं ने भजनलाल को दी जन्मदिन की बधाई

15 Dec 2025 | 2:50 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सहित नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।.

see more..