Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:13 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पुलिस लाइन पुलिस व्यवस्था का अभिन्न अंग है-शर्मा

जयपुर, 08 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि पुलिस लाइन पुलिस व्यवस्था का अभिन्न अंग है जहां पुलिस कर्मी अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताते हैं।
श्री शर्मा ने शनिवार को सभी जिलों के संचित निरीक्षकों और लाइन अधिकारियों की बैठक में कहा कि यह आवश्यक हो जाता है कि पुलिस लाइन साफ सुथरी और पुलिस परिवार को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले की पुलिस लाइन में स्कूल, डिस्पेंसरी, जिम, लाइब्रेरी, कैंटीन, और मनोरंजन की आधारभूत व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक सभी पुलिस लाइनों में लाइब्रेरी शुरु करने के निर्देश दिए गये हैं। साथ ही फेमिली वेलफेयर समितियों के गठन और सक्रियता के बारे में जानकारी लेते हुए इन्हे सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइनों के मैस, बैरक, शौचालय, भोजन की गुणवत्ता और मनोरंजन सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करने पर बल दिया।
बैठक में सभी प्रतिभागियों से उनके जिलों में स्वास्थ्य जांच की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई एवं सभी को नियमित रूप से पुलिस लाइन में इस प्रकार के शिविर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में मेंटल हेल्थ पर विस्तार से चर्चा की गई जिसे लेकर कार्य योजना बनाने और सभी पुलिस कर्मियों के हेल्थ चेकअप के साथ मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण पर भी बल दिया गया । दूर दराज के पुलिस कर्मियों को जयपुर में स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्राप्त करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है, ताकि अन्य जिले के पुलिस कर्मियों को भी जयपुर में सुगमतापूर्वक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
श्री शर्मा ने प्रत्येक पुलिस लाईन में समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस बल में आपसी सामंजस्य बढ़े तथा उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहे।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

राजस्थान कांंग्रेस बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

16 Dec 2025 | 11:33 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किये जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। .

see more..

एएसआई को 50 हजार की रिश्वत मामले में ढाई साल की सजा

16 Dec 2025 | 11:33 PM

भीलवाड़ा 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा शहर कोतवाली में तैनात रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। .

see more..

तोमर के राष्ट्रीय फुटबाल के लिये चयन होने पर धौलपुर में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

16 Dec 2025 | 10:44 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है। .

see more..

राजस्थान में करीब 41 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम हटे

16 Dec 2025 | 10:43 PM

जयपुर 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया जिसमें पांच करोड चार लाख 71 हजार से अधिक अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल किए गए हैं जबकि लगभग 41 हजार 85 हजार मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। .

see more..

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में करीब 45 हजार लोगों ने किया रक्तदान

16 Dec 2025 | 10:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविरों में लगभग 45 हजार यूनिट रक्तदान किया गया। .

see more..