Sunday, Sep 6 2026 | Time 04:42 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


लापरवाही बरतने पर बीएलओ निलंबित, चार को 16 सीसीए के नोटिस

बारां, 09 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत कार्य में लापरवाही बरतने पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र किशनगंज के भाग संख्या 72 के बूथ लेवल अधिकारी सुमेश कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है जबकि चार बीएलओ के विरूद्ध 16 सीसीए के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार कार्मिक द्वारा अभी तक परिगणना प्रपत्र वितरित नहीं किए गए हैं। इस संबंध में सुपरवाईजर द्वारा बार-बार हिदायत देने के बावजूद भी गणना प्रपत्र वितरित नहीं किए गए जिससे परिगणना प्रपत्र की वितरण की प्रगति शून्य रही है। कार्मिक सुमेश कुमार वर्मा को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल के दौरान कार्मिक का मुख्यालय नियंत्रण कक्ष जिला निर्वाचन कार्यालय बारां के कमरा नं. 22 में किया गया है।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

धौलपुर में लगातार बारिश से पार्वती बांध से जलनिकासी शुरु

05 Sep 2026 | 10:54 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते पार्वती बांध में पानी की आवक बढ़ने से शनिवार शाम को दो द्वार दो फुट खोलकर करीब 2200 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। .

see more..

डीग जिले में लगातार बारिश से कटी फसलें हुई खराब

05 Sep 2026 | 10:51 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से पककर तैयार हुई ज्वार और बाजरे की खरीफ की फसलें खराब होने का मामला सामने आया है। .

see more..

मोदी के नेतृत्व में विकास को नई रफ्तार देगी ट्रिपल इंजन सरकार :भजनलाल

05 Sep 2026 | 10:48 PM

उदयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है और अब विकास की इस रफ्तार को और तेज करने के लिए डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। .

see more..

सवाई माधोपुर में पहाड़ की चोटी पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने से सनसनी

05 Sep 2026 | 10:37 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के खंडार के छाण कस्बे में पीर बाबा की दरगाह के पास एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान की चोटी पर लटक कर खतरनाक स्टंट करते हुए चार दोस्तो के साथ बनाई गई रील शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गई। .

see more..

सीकर जिले में 1.490 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 10:33 PM

जयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में पुलिस की सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।.

see more..