Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:24 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जनता कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को याद करती है- गहलोत

बारां, 09 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य की जनता कांग्रेस सरकार की योजनाओं को अब तक याद करती है।
श्री गहलोत रविवार को राजस्थान में बारां जिले के अन्ता विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उप चुनाव के प्रचार के अन्तिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में रोड़ शो के बाद आमसभा में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने जो मांगा वह हमारे द्वारा दिया गया। कांग्रेस की योजनाओं की चर्चा सारे देश में होती है। दुनिया में कहीं पर भी 25 लाख का इलाज मुफ्त नहीं होता है। विद्यार्थियों के लिए स्कूटी की बात हो, विधवा, विकलांग, वृद्वजनों को पेंशन की बात हो, कांग्रेस ने हर तरह की योजनायें जनता के हित में बनाईं।
श्री गहलोत ने कहा कि अब राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यहां पर मुख्यमंत्री की नहीं चलती, मंत्री की नहीं चलती, इनके विधायकों की नहीं चलती है। यह टाईम पास पर्ची की सरकार है। भजनलाल जी की सरकार पूरी तरह फैल हो गई है। भजनलाल जी मुख्यमंत्री भी अब कितने समय तक रहेंगे यह भी पता नही है।
उन्होंने कहा कि ऐसा निर्दलीय प्रत्याशी जो उपखंड अधिकारी (एसडीएम) से मारपीट करता है, जो अमर्यादित भाषा काम में लेता है। वह नरेश मीणा आदिवासी मीणा समाज को भडका रहा है, यह नेता नहीं हो सकता है। उन्होनें मीणा समाज सहित आमजन से प्रमोद जैन भाया के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग वोट चोरी करने का काम करते है, आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को उम्मीदवार बनाते हैं। इनके द्वारा वोट चोरी करके केन्द्र की सरकार बनाई है। बाबा साहब के संविधान ने एक वोट का महत्वपूर्ण अधिकार आपको दिया है। चाहे अडाणी हो, मोदी हो या आम नागरिक सभी के वोट की एक ही कीमत होती है।
उन्होंने कहा कि महारानी साहिबा, दुष्यंत सिंह दो साल में कभी अंता विधानसभा क्षेत्र में आकर किसी से पूछा कि सडक बनी या नही, पेंशन मिल रही है या नही, इलाज हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि मीणा समाज हमेशा कांग्रेस की रीढ की हड्डी रहा है तथा वह इस चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगा।
विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि वोट देने का पांच साल में एक बार मौका मिलता है, लेकिन अंता की जनता को पांच साल में दूसरी बार यह मौका मिला। उन्होंने कहा कि जब झालावाड जिले के पिपलोदी गांव में गरीब, दलित वर्ग के बच्चे मरे तब उनका हेलीकॉफ्टर नहीं आया, लेकिन अब अन्ता चुनाव में दो-दो बार उनका हेलीकॉफ्टर आ गया। यहां के किसान जिनकी फसलें बर्बाद हो गईं तब सरकार का कोई नेता किसानों के आंसू पोछने नहीं आया। किसानों को मुआवजा राशि नही मिली।
दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है देश में बेरोजगारी बेतहाशा बढ गई है। जातिवाद के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि 36 कौम को साथ लेकर जनता का विकास किया जाता है।
विधायक एवं अन्ता विधानसभा चुनाव प्रभारी अशोक चांदना ने कहा कि प्रमोद जैन भाया वह व्यक्ति है जो सभी 36 कौम को साथ लेकर चलता है। पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि अंता के मतदाताओं ने जो दो साल पहले गलती की थी उसे अब सुधारने का समय आया है।
आमसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा टीकाराम जूली, सांसद दौसा मुरारीलाल मीणा, पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल, विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं विधायक अशोक चांदना, सह प्रभारी विधायक सी.एल.प्रेमी, चेतन पटेल, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू, सुरेश गुर्जर, अनिता जाटव, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, करणसिंह राठौड, श्रीमती निर्मला सहरिया सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया सहित कई नेताओं ने अपनी भागीदारी निभाई।
जोरा
वार्ता
More News

नूंह में सड़क दुर्घटना में सवाई माधोपुर के चार लोगों की मौत, दो घायल

13 Jun 2026 | 4:17 PM

भरतपुर, 13 जून (वार्ता) हरियाणा में नूंह सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में राजस्थान में सवाई माधोपुर के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।
सूत्राें ने बताया कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बघौला के पास जयपुर से दिल्ली जा रही एक कार सुबह सड़क किनारे खड़े केले से भरे आयशर कैंटर से पीछे से टकरा गयी। इससे एक महिला, एक युवक, एक किशोरी और एक बालक की मौत हो गयी, जबकि जवाहर लाल (55) और चार वर्षीय अक्षय कुमार घायल हो गये।
घायलों को जयपुर भेज दिया गया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

विवाद के कारण पुत्र के ट्रैक्टर से कुचलने से पिता की मौत, दो भतीजे घायल

13 Jun 2026 | 4:03 PM

अलवर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेत की डोल (मेढ़) निर्माण को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये। .

see more..

संविदा नर्स कर्मियों की सेवा अचानक समाप्ति से नर्स में रोष

13 Jun 2026 | 3:40 PM

श्रीगंगानगर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान के जयपुर में महिला चिकित्सालय में कार्यरत संविदाकर्मी द्वारा आत्मदाह करने के विरोध में श्रीगंगानगर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा जिला चिकित्सालय में शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में शोक व्यक्त सभा करके विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों की अचानक सेवा समाप्ति से राज्यभर के नर्स में गहरा रोष है। तीन-तीन,चार-चार वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवारत नर्स की सेवाएं समाप्त करके उनके स्थान पर नये संविदा नर्स लगाया जाना न्यायोचित नहीं है। .

see more..

चक्कर आने से बीएसएफ के सहायक उप निरीक्षक की मौत

13 Jun 2026 | 3:37 PM

श्रीगंगानगर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घडसाना सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 140 वीं बटालियन के एक सहायक उप निरीक्षक की ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आने से मौत हो गयी।.

see more..

किसानों ने रावत से सुंदरपुरा नहर की मरम्मत की मांग की

13 Jun 2026 | 3:35 PM

श्रीगंगानगर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में किसानों ने सिंचाई मंत्री सुरेश रावत से भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की सुंदरपुरा माइनर (एसडीपी नहर) की हालत काफी खस्ता हो जाने पर इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है।.

see more..