Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:33 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


छह दिन में गणना प्रपत्र वितरण दो करोड़ 18 लाख के पार

जयपुर, 09 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य भर में गणना प्रपत्र वितरण का आंकड़ा दो करोड़ 18 लाख के पार पहुंच गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने रविवार को बताया कि राज्य के 40 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाये जा चुके हैं। रविवार को छह दिनों के बाद गणना प्रपत्र वितरण में बाड़मेर एवं चित्तौड़गढ़ जिले लगातार अग्रणी चल रहे हैं। इन जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। जबकि जोधपुर हनुमानगढ़ बीकानेर सिरोही में यह प्रतिशत 35 से भी कम है।
कम वितरण वाले जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को काम में प्रगति लाने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह एक समयबद्ध कार्यक्रम है जिसमें किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधानसभा क्षेत्रों में वैर 66.5 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों को पहुंचाकर इस सूची में सबसे ऊपर स्थान बनाए हुुए हैं जबकि 25 प्रतिशत वितरण के साथ गंगानगर विधानसभा क्षेत्र सबसे नीचे है।
श्री महाजन ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते हैं।
जोरा
वार्ता
More News

मुख्यमंत्री को जनता से चुनावों में किए वादे कितने पूरे हुए, यह बताना चाहिए-डोटासरा

12 Dec 2025 | 10:54 PM

जयपुर, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर गिनाई गई उपलब्धियों पर पलटवार करते हुए कहा है कि .

see more..

ऑपरेशन 'सिंदूर' में उत्कृष्ट सहयोग के लिए आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ सम्मानित

12 Dec 2025 | 10:52 PM

जयपुर 12 दिसंबर (वार्ता) ऑपरेशन 'सिंदूर' में उत्कृष्ट सहयोग के लिए राजस्थान में आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ को वायुसेना द्वारा सम्मानित किया गया हैं। .

see more..

राजस्थान में दो वर्ष में आमजन से किए वादों में 70 प्रतिशत कार्य पूरे-भजनलाल

12 Dec 2025 | 10:19 PM

जयपुर, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार के सुशासन, विकास और विश्वास के दो वर्षों ने प्रदेश की दिशा और दशा बदलने की ठोस शुरुआत की है और हमने आमजन से जो काम पांच साल में पूरे करने का वादा किया था उनमें 70 प्रतिशत कार्य दो वर्ष में ही कर चुके हैं। .

see more..

राजस्थान में जेन-जी थीम पर आधारित पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का उद्घाटन

12 Dec 2025 | 10:07 PM

जोधपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने और युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए डाक विभाग ने राजस्थान में जेन-जी थीम पर आधारित पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का शुक्रवार को उद्घाटन किया। .

see more..

डीग जिले में 37 साइबर ठग गिरफ्तार

12 Dec 2025 | 10:06 PM

भरतपुर, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले में साइबर ठगी पर नकेल कसने के लिए चलाए गए दो दिवसीय अभियान 'ऑपरेशन वज्र प्रहार' के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 37 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।.

see more..