Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:14 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बच्चों को लेकर जा रही वैन पानी से भरे अंडरब्रिज में फंसी

भीलवाड़ा, 05 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के रेलवे अंडरब्रिज में बिना बारिश जलभराव होने के कारण एक स्कूल वैन 12 बच्चों सहित पानी में फंस गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाद में वैन को रस्सों की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद लोग प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। शहर के कई अंडरब्रिज बिना बरसात के ही पानी से लबालब भरे रहते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां
तक कि कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
शुक्रवार को सुखाड़िया सर्किल के पास बने अंडरब्रिज में यह हादसा हुआ। सेंट्रल अकैडमी स्कूल की वैन जैसे ही पानी में उतरी, उसका इंजन बंद हो गया और वैन बीच पानी में फंस गई। उस समय वैन में करीब 12 बच्चे सवार थे। अचानक स्थिति बिगड़ने पर बच्चे डर गए और रोने लगे। वैन चालक ने तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्कूल की दूसरी बस मौके पर पहुंची और रस्सियों की मदद से वैन को पानी से बाहर खींचा गया। सभी बच्चों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस में बिठा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई वाहन पानी भरे अंडरब्रिज में फंस चुके हैं। कुछ दिन पहले एक अर्थी को भी इसी तरह जलभराव वाले रास्ते से बाहर निकालना पड़ा था।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 10:46 PM

अलवर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। .

see more..

जयपुर में 'नो योर आर्मी मेला' देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान से हो रहा है सरोबार

12 Jan 2026 | 10:45 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड के तहत सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित 'नो योर आर्मी मेला' सेना का शौर्य, उसकी अत्याधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन एवं देशभक्ति की भावना, जिज्ञासा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान से सराबोर हो रहा है। .

see more..

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कार्तिकेय पेश करेंगे अपना पहला उपन्यास 'द अनबिकमिंग'

12 Jan 2026 | 10:44 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शुमार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में एक विशेष सत्र में कार्तिकेय वाजपेयी की पहली पुस्तक 'द अनबिकमिंग' को प्रस्तुत किया जायेगा।.

see more..