Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:43 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


नागरिक उड्डयन क्षेत्र की हालत खराब से हवाई यात्री परेशान : गहलोत

जयपुर 05 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर नागरिक उड्डयन क्षेत्र के प्रति अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में हवाई यात्री परेशान हैं और अपने आप को बेबस महसूस कर रहे हैं।
श्री गहलोत ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, “देश में सिविल एविएशन सेक्टर इस वक्त पैरालिसिस जैसी स्थिति में आ गया है। पूरे देश में हवाई यात्री परेशान हैं और बेबस महसूस कर रहे हैं। उड़ानें रद्द हो रही हैं, तो कहीं बच्चे भूखे और थके हुए हैं, महिलाएं, वृद्ध, बीमार लोग लाचार महसूस कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नागरिक उड्डयन क्षेत्र में चल रही गड़बड़ियों के संबंध में लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज सरकार की इस लापरवाही का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है।
श्री गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को अपने तमाम संसाधन लगा कर स्थिति को सामान्य करने की और अविलंब इस पर ध्यान देना चाहिए एवं स्पष्टीकरण देना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई।
जोरा, उप्रेती
वार्ता
More News

जेएलएफ दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का बना एक संगम स्थल-रॉय

12 Jan 2026 | 10:58 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे बड़े निःशुल्क साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ)-2026 पन्द्रह जनवरी से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जो दुनिया भर से विचारों, कल्पना और संवाद का एक संगम स्थल बन गया है। .

see more..

शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा

12 Jan 2026 | 10:47 PM

भरतपुर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी। .

see more..

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 10:46 PM

अलवर, 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। .

see more..

जयपुर में 'नो योर आर्मी मेला' देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति सम्मान से हो रहा है सरोबार

12 Jan 2026 | 10:45 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली 78वीं सेना दिवस परेड के तहत सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित 'नो योर आर्मी मेला' सेना का शौर्य, उसकी अत्याधुनिक तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन एवं देशभक्ति की भावना, जिज्ञासा और भारतीय सेना के प्रति सम्मान से सराबोर हो रहा है। .

see more..

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कार्तिकेय पेश करेंगे अपना पहला उपन्यास 'द अनबिकमिंग'

12 Jan 2026 | 10:44 PM

जयपुर 12 जनवरी (वार्ता) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में शुमार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में एक विशेष सत्र में कार्तिकेय वाजपेयी की पहली पुस्तक 'द अनबिकमिंग' को प्रस्तुत किया जायेगा।.

see more..